Categories: बलिया

बलिया – पूर्व सैनिक रामजन्म गिरी का निधन, वीरता के लिए मिल चुका राष्ट्रपति पदक

बलिया। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के पिता रामजन्म गिरी का निधन 97 वर्ष की आयु में हो गया। उन्होंने रविवार को पैतृक गांव बलिया के अजीजपुर खड़सरा में अंतिम सांस ली। जिसकी सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी।

बता दें रामजन्म गिरी भारतीय सेना में पूर्व सैनिक थे। वह 1962,1965 और 1972 के युद्ध में शामिल हुए थे। उनकी वीरता और देश प्रेम की निष्ठा पर ही देश के तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमन ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया था। पूरे जीवन काल मे समाजसेवा और गरीबों की मदद करते रहे।

परिवार के सदस्य के अनुसार स्व.रामजन्म गिरी के पार्थिव शरीर को सोमवार 8 मई को 10 बजे दिन में उनके पैतृक गांव अजीजपुर खड़सरा में ही समाधि दी जाएगी। निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रामगोविंद चौधरी, अम्बिका चौधरी, नारद राय,संग्राम सिंह यादव, सनातन पाण्डेय, राज मंगल यादव, सुशील पाण्डेय, चन्द्रशेखर सिंह,आशुतोष ओझा, मुन्ना गिरी, जलालुदीन आदि रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago