बलिया
बलिया- कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बाजारों में उमड़ रही भीड़, प्रशासन बेपरवाह !
बलिया। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी नगर की सड़कों पर घूमने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को सब्जी बाजार से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ दिख रही। लोग कोविड नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानों पर जुटे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की कौन कहे लोग मुंह पर मास्क तक लगाना गंवारा नहीं किए थे। ऐसी स्थिति में कोरोना गाइडलाइन का कितना पालन हो रहा है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आम लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन को तस्वीर और विडियो पोस्ट कर आगाह भी कर रहे हैं ।
कोरोना कर्फ्यू लगने के बावजूद इतनी भीड़ कैसे? यह स्थिति जनपद बलिया में रसड़ा मुख्य बाजार की है @myogioffice @digazamgarh @dmballia @balliapolice @UPGovt @Uppolice @BalliaKhabar pic.twitter.com/5IZk6dCgAK
— Mayank rai (@Mayankr06384230) May 11, 2021
उधर पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान की खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा। ये हाल सिर्फ बलिया शहर का नहीं बल्कि जिले के सभी तहसीलों में है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरा रोड की ये तस्वीर है, जहां इस प्रकार से कोरोना नियमों और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा।
प्रशासन इतना लचर क्यों है? ये सोचने का विषय है। @dmballia @dgpup @adgzonevaranasi @BalliaKhabar pic.twitter.com/w7yJN8ZA0h— Imran Jawed 🇮🇳 (@imranJawed_) May 11, 2021
कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
How many of you can think this lockdown is successful?
This video is Raniganj bazar of Ballia district in Uttar Pradesh.@AshokShrivasta6 @chitraaum @aajtak @brajeshlive @brajeshksingh @dmballia @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/c6U9eyDTz8— Shyam Jee Keshari (@keshari_jee) May 11, 2021
साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है, लेकिन शहर में इसका खास असर नहीं दिखा। बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण को मात देने और प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है।
आलम यह है कि लोग लापरवाही कर रहे हैं और सड़कों पर उमड़ रहे हैं। सोमवार को तो खासकर सब्जी बाजार में इस कदर भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। शहर के हर मार्ग पर कमोवेश यही स्थिति रही। कोई दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान की खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा।आलम यह रहा कि मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति भी बनी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


