बलिया स्पेशल
बदहाल बलिया- ख़र्च हो गए करोड़ो रूपए, फिर भी अधुरा पड़ा है स्वास्थ केंद्र
बलिया डेस्क: बलिया जिले मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर का शिलान्यास वर्ष 2006 में किया गया था। लगभग 13 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है जबकि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब तक लगभग तीन करोड़ 23 लाख 11 हजार रुपयेखर्च किए जा चुके हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की स्वकृति शासनादेश दिनांक 21.04 .2006 द्वारा 163 .36 लाख रुपये अनुमोदित करते हुए उसकी प्रथम किश्त के रूप में 114 . 36 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकीहै। वित्त नियंत्रक द्वारा तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के निवर्तन पर रुपया 112.85 लाख अवमुक्त किया गया , जो निर्माण इकाई को तत्समय ही हस्तांतरित कर दिया गया है ।

पुनः दिनांक 29.08. 2006 को वाह्य विद्युत कनेक्शन हेतु 1. 50 लाख रुपये अवमुक्त हुआ है , जो निर्माण इकाई को प्राप्त करा दिया गया है ।अवशेष धनराशि रुपये 49.01 लाख शासनादेश दिनांक 02.06.2007 द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के निवर्तन पर धनराशि आँवटित की गयी है ।तत्समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का काम पूर्ण करने की समय सीमा 2 वर्ष निर्धारित की गई थी ।
बीच मे परियोजना प्रबंधक श्री सँजय कुमार वर्मा , जो पूर्व मे आर. आई. थे , के अप्रैल 2012 मे चार्ज लेने के बाद मुख्य भवन न बना कर टाईप -1 व टाईप -2 का काम प्रारम्भ कर दिया गया । कुछ समय बाद पुनः कार्य बन्द कर दिया गया। बिभिन्न बैठकों मे बार – बार कहने के बाद मात्र चिकित्सक आवास 4 नग , दो तल मे छत लगाकर छोड दिया गया ।इस तरह मुख्य भवन का लगभग 40 प्रतिशत काम ही पुरा हो पाया है ।
जबकि निर्माण इकाई द्वारा पुनरीक्षित स्वीकृत आगणन रुपया 272.60 लाख के आधार पर अतिरिक्त धनराशि रुपया 109.24 लाख वर्ष 2013-14 मे आहरित कर उन्हें दिया जा चुका है ।निर्माण इकाई की अद्धतन रिपोर्ट के अनुसार लगभग सम्पूर्ण धनराशि अब तक व्यय की जा चुकी है। (बलिया से जयराम अनुरागी की रिपोर्ट)
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


