बलिया- काउंटिंग का काउंटडाउन: सबसे पहले इस विधानसभा के आएंगे नतीजे

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। एग्जिट पोल भी आ चुके हैं। अब सिर्फ नतीजों का इंतजार है। बलिया में भी प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुटा है। विधान सभावार पंडाल बनकर तैयार हैं। तमाम जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रहीं हैं। 10 मार्च को सु्बह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सबसे पहले आएगा सिकंदरपुर का परिणाम- हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल बने हैं। सबसे पहले सिकंदरपुर विधानसभा सीट का परिणाम ही घोषित होगा। इस विधान सभा क्षेत्र की 353 ईवीएम की गिनती 26 राउंड में होगी। उसके बाद फेफना सीट की 375 ईवीएम की गिनती 27 राउंड में होगी। बैरिया की 399 ईवीएम की गिनती 29 राउंड में होगी। बलिया नगर की 407 ईवीएम की गिनती 30 राउंड में होगी। बेल्थरारोड की 420 ईवीएम की गिनती 30 राउंड में होगी। रसड़ा की 426 ईवीएम की गिनती 31 राउंड में होगी और बांसडीह की 448 ईवीएम की गिनती 32 राउंड में होगी।

मतगणना के दौरान हर टेबल पर प्रत्याशी के एक एजेंट रहेंगे। गिनती के दौरान ईवीएम की री-काउंटिग के लिए एजेटों को दो मिनट का समय मिलेगा। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि हर राउंड के बाद रिटर्निंग अफसर दो मिनट तक रुकेंगे। उस दौरान उम्मीदवार या चुनाव एजेंट री-काउंट के लिए कह सकता है। इसके बाद आरओ यह फैसला लेंगे कि अनुरोध मान्य है या नहीं। यदि उम्मीदवार के एजेंट ने संतुष्टि जाहिर की तो काउंटिंग आगे बढ़ेगी नहीं तो री-काउंटिंग की जाएगी। सातों विधान सभा क्षेत्रों के 2 हजार 828 ईवीएम की गिनती 98 टेबलों पर होगी।

हर विधानसभा में एक टेबल आरओ और एक टेबल एआरओ के लिए होंगे, जबकि तीन-तीन टेबल रिजर्व रखे जाएंगे। मतगणना के हर राउंड को चुनाव आयोग की साइट पर अपडेट करने के लिए हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। हर राउंड के बाद लोग मतगणना की स्थिति चुनाव आयोग की साइट से भी ले सकते हैं।

मतगणना स्थल के लिए नियम- मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं।,मतगणना बूथ पर और आसपास तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।,मतगणना बूथ के अंदर केंद्रीय बल, बाहर स्थानीय पुलिस तैनात होगी।,मतगणना स्थल पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश बैन होगा।,मतगणना बूथ के गेट पर एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।,परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में किसी भी गाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

मतगणना के लिए राजनीतिक दलों की तैयारी- मतगणना में भाग लेने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से भी तैयारी की जा रही है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपने अभिकर्ताओं की लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं। सपा अपने एजेंटों के अलावा दो अधिवक्ताओं को भी तैनात कर रही है ताकि गिनती के दौरान कोई पेंच फंसने पर तत्काल कानूनी सलाह ली जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago