Categories: बलिया

बलियाः आज से लेकर 19 मार्च तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

बलिया- सहतवार रेलखंड पर काम होने के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन प्रभावित रहेगा। 9 से लेकर 19 मार्च तक कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी। साथ ही कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित रहेगा।

जिन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। उसमें ट्रेन नंबर- 05445/46 छपरा- वाराणसी सिटी 14 से 19 मार्च तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 15111/12 छपरा- वाराणसी सिटी एक्सप्रेस नौ से 19 मार्च तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14016 आनंद विहार- रक्सौल एक्सप्रेस 11 और 13 मार्च को प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14015 रक्सौल- आनंद विहार एक्सप्रेस 13 व 15 मार्च को रद रहेगी। सूरत- छपरा स्पेशल 14 व छपरा- सूरत स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को रद रहेगी।

इसके अलावा अप बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस 10 से 15 मार्च और डाउन गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस 11 से 16 मार्च को नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 15054 लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस आज नौ मार्च से 18 मार्च तक रद है। ट्रेन नंबर 15053 छपरा- लखनऊ एक्सप्रेस 13 से 19 मार्च तक रद्द रहेगी।

वहीं छिवकी स्टेशन यार्ड में नॉन इंटर लॉकिंग के कारण ताप्तीगंगा एक्सप्रेस और दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस का संचालन प्राभावित रहेगा। सूरत- छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन सूरत से 9,10,11 व 13 मार्च को नहीं चलेगी। छपरा- सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस 11,12,13 और 15 मार्च को रद रहेगी। इसके अलावा दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस 9 और 11 मार्च को रद रहेगी। नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस 11 व 13 मार्च को नहीं चलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago