Categories: बलिया

बलियाः किराना व्यवसाई से लूट, 60 हजार समेत मोबाइन छीन कर भागे बदमाश

बलियाः मनियर थाना क्षेत्र में किराना व्यवसाई के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बड़ागांव एवं जिगिड़सर मार्ग पर ईंट- भट्ठे के पास यह घटना घटित हुई। जहां बदमाशों ने किराना व्यवसाई से साठ हजार रुपए नगदी और मोबाइल छिन लिया।

घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनियर मदन पटेल और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है और पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक व्यवसाई सुनीत कुमार गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी सुखपुरा की किराने की दुकान है।

वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर स्टाफ विक्की गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे अपने गांव सुखपुरा जा रहा था। तभी अचानक बीच रास्ते में घेर कर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और साठ हजार नगदी के साथ मोबाइल छीन कर भाग गए।

पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मनियर मदन पटेल ने बताया कि अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध धारा 392 ,323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन चल रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago