केंद्रीय बलों के हवाले हुआ बलिया का मंडी परिसर, 300 जवान तैनात, मतगणना स्थल के बाहर रहेंगे 500 पुलिसकर्मी

बलिया में मतगणना के लिए अब कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में मतगणना के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। जहां सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय बल को दिया गया है। हॉल के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएपीएफ की 3 कंपनी को दी गई है। जिसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी व एसपीजी के जवान शामिल हैं। वोटिंग की सुरक्षा के लिए 300 जवानों को तैनात किया गया है।

काउंटिंग हॉल में रहेंगे 300 जवान-विधानसभा चुनाव में सकुशल मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग ने मतों की गिनती के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। मंडी समिति परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के हाथों में रहेगी। इसके लिए सीएपीएफ की तीन कंपनी के लगभग 300 सशस्त्र जवान मतगणना स्थल की निगरानी करेंगे।

काउंटिंग हॉल के बाहर रहेंगे 500 जवान- परिसर के बाहर पुलिस के जवान सुरक्षा कवच बनाएंगे। इसके लिए 10 से अधिक थानेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। लगभग 500 पुलिसकर्मी मतगणना स्थल के बाहर तैनात रहेंगे। उच्चाधिकारी भी नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तैयार है। सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।

वोटिंग के दिन रूट डायवर्जन-  मतगणना के दौरान गुरुवार को क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन जो फेफना, रसड़ा और बक्सर की तरफ जाना चाहेंगे वह सुखपुरा, गड़वार होकर जाएंगे। बलिया शहर, फेफना, नगरा, नरहीं व रसड़ा की ओर से आने वाले वाहन जो बांसडीह की तरफ जाना चाहेंगे वह सुखुपरा चौराहे से बांसडीह की तरफ से जाएंगे। दुबहड़, हल्दी और दोकटी की ओर से आने वाले वाहन चिरैयामोड़ से होकर बांसडीह जाएंगे।

NCC तिराहा से शंकरपुर तिराहा तक वाहन बैन- मंडी समिति परिसर में मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न कराने के साथ बाहर शांति व्यवस्था बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। जिसके लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। एनसीसी तिराहा से शंकरपुर तिराहा तक विशेष क्षेत्र बनाया गया है। मतगणना समाप्त होने तक इस क्षेत्र में छोटे-बड़े सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago