बलिया स्पेशल
उन्ना’व पीड़िता के लिए खड़ा हुआ बाग़ी बलिया, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन
बलिया- रायबरेली में रविवार को एक कार दुर्घटना में उन्नाव रेप केस पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे लखनऊ के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। जबकि, उसके दो रिश्तेदारों ने इस एक्सीडेंट में दम तोड़ दिया।
इस मुद्दे की गूंज मंगलवार को लोकसभा से लेकर सड़क तक सुनाई दी, जहां पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
बलिया में भी विपक्षी दलों के लोग सड़क पर उतर आए हैं। सभी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को तत्काल फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
इससे भाजपा भी हर तरफ से घिरती जा रही हैं। दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब ट्वीट कर कहा कि उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।
ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे। उनके इस बयान से कांग्रेस के नेताओं में जान भर दी। जिले में भी भाजपा विधायक को फांसी देने की मांग के साथ कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट में दिन के 11 बजे से शाम पांच तक प्रदर्शन किए।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में ऐसे चरित्र वाले लोगों की कमी नहीं है। चरित्रहीन विधायक को जब तक फांसी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस यह आंदोलन जारी रखेगी।
सवाल किया भाजपा जो अपने को सभी से बेहतर बताती है, इस कांड के बाद वह क्यों चुप है। भाजपा के लोग किस तरह के न्याय की बात करते हैं। हर जगह भाजपा के लोगों ने समाज को गंदा करने का बीड़ा उठा रखा है।
इस घटना का खुलासा होने के बाद भी भाजपा दोषी विधायक की मदद कर रही थी। पुलिस प्रशासन पर भी दबाव डाल रही थी।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किस आदर्श की बात करते हैं। प्रदेश में यह कैसी सरकार है जहां जेल में बंद होने के बावजूद भी एक अपराधी पीड़िता की हत्या की साजिश रच देता है और जान ले लेता है। सभी ने फांसी दो, फांसी दो की हाथ में तख्ती लिए जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


