बलिया शहर का इकलौता फ्लाइओवर बना जानलेवा, ज्वाइंट हिस्से में बना चार फीट गहरा गड्ढा

बलिया. शहर स्थित जिले का एकमात्र ओवरब्रिज सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है. ब्रिज के दक्षिण छोर पर ज्वाइंट के हिस्से में लगभग तीन फीट चौड़ा और पांच फीट गहरा गड्ढा हो जाने से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी भी वक्त कोई वाहन दुर्घटना की चपेट में आ सकता है. ऐसा नहीं कि जिला प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है, लेकिन शायद नजरें इनायत नहीं करना चाह रहे हैं. ऐसे में ओवरब्रिज के उपर से वाहन लेकर आने-जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है.

सन् 1984 में तत्कालीन बलिया सांसद स्व. जगन्नाथ चौधरी के अथक प्रयास से बलिया जनपद को पहली बार फ्लाइओवर नसीब हुआ था और तभी से आज तक छह तहसीलयुक्त बलिया में यही एकमात्र ओवरब्रिज है जो रेल मार्ग और सड़क मार्ग के उपर से गुजरते हुए शहर के उत्तरी और दक्षिणी छोर को एक में मिलाए है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय तत्कालीन उप रेल मंत्री महावीर प्रसाद ने पुल का शिलान्यास किया था, जिसके बाद 1986 में इसका उद्घाटन हुआ, तभी से ब्रिज निरंतर सेवा देता चला आ रहा है. लेकिन इधर बीते एक साल से लगातार पुल के दक्षिणी छोर स्थित ज्वाइंट के हिस्से में गड्ढा बन जाने से कहना गलत नहीं होगा कि पुल का ज्वाइंट हिस्सा अब पूरी तरह से डैमेज हो चुका है. चूंकि पुल के रास्ते ही जिला अस्पताल का रास्ता है, लिहाजा रोजाना सैकड़ों एंबुलेंस की आवाजाही के साथ ही 70 से 80 रोडवेज बस व अनगिनत ट्रक व अन्य वाहने पास करते हैं, दिन में तो ठीक, लेकिन रात के वक्त गड्ढा अंधेरे में छिप जाने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.

अभी जनवरी में ही हुआ था रिपेयरिंग
गौरतलब हो कि अभी बीते जनवरी 2020 में पुल के दक्षिणी छोर पर लगभग तीन से चार फीट चौड़ा व लगभग छह फीट गहरा गड्ढ बन गया था, लगभग एक पखवारे के बाद जब जिला प्रशासन की नजरें पड़ी तो रिपेयरिंग करके गड्ढे को भर दिया गया. लेकिन शायद उस वक्त रिपेयरिंग के नाम पर कोरम पूरा किया गया था, तभी तो छह महीना बीता नहीं कि एक बार उसी जगह पर फिर से गड्ढा बन गया है. ऐसे में समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया था कभी भी दुर्घटना घट सकती है.

क्या बोले एसडीएम

पुल के ज्वाइंट हिस्से में गड्ढे की बात मेरे संज्ञान में नहीं है, जल्द ही संबंधित विभाग से उसकी रिपेयरिंग कराई जाएगी.
अश्विनी श्रीवास्तव
उपजिलाधिकारी बलिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago