बलिया डेस्क. दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी गांव में बीती रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से किचन का ढांचा ही तहस-नहस हो गया। हालांकि सिलेंडर फटने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता अपने किचन में नया सिलेंडर भरवा कर रखे हुए थे जो प्रयोग में नहीं था मंगलवार की रात 11 बजे अचानक आवाज के साथ फट गया, जिससे किचन की सारी दीवार भरभरा कर गिर गई, वहीं घर के अन्य दीवारों में भी दरार पड़ गया. घर पर सो रहे लोग आवाज सुनकर किचन में गए तो सिलेंडर पूरी तरह से फटा था और किचन तहस-नहस हो गया था उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी. रखा हुआ सिलेंडर फट जाने से इस लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है.
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…