हैलो मैं गृह विभाग से बोल रहा हूं, आप सस्पेंड हो जाआगे, जब इस थाने के हेड कांस्टेबल को फोन से मिली धमकी!

बलिया डेस्क. हैलो जनार्दन यादव बोल रहे हैं…., जी सर, आपको क्या प्रॉब्लम है श्रीराम यादव जो बारजा निकाल रहे हैं. बता दे रहा हूं लास्ट स्टेज चल रहा है आप सस्पेंड हो जाएंगे जनार्दन जी. जी हां कुछ इसी अंदाज में भीमपुरा थाना क्षेत्र के ठकुरहीं चरौवा गांव निवासी आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबिल जनार्दन यादव को किसी ने गृह विभाग से फोन कर नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी दी है.

मामले में पीड़ित कांस्टेबिल जनार्दन यादव ने कॉल की रिकार्डिंग थानाध्यक्ष से लगायत एसपी व डीआईजी तक भेज दी है तथा न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अफसोस उप्र पुलिस के इस कांस्टेबिल की अभी तक सुनवाई नहीं हुई है, जिससे कांस्टेबिल जनार्दन यादव खुदको उपेक्षित महसूस कर रहा है व पुलिस की नौकरी करने के कारण खुदको कोस रहा है.

भीमपुरा थाना क्षेत्र ठकुरहीं चरौवा गांव निवासी जनार्दन यादव आज से 20 साल पहले 2001 में सड़क निर्माण के लिए अपने सहन से लगभग चार फीट रास्ता छोड़ा था उस वक्त इस रास्ते से सिर्फ जनार्दन यादव के ही परिवार के लोग आते-जाते थे. बाद में 2005 में इसी सड़क को जनार्दन यादव ने सार्वजनिक रास्ते के लिए सहमति दे दी थी.

जिसके बाद कच्ची सड़क आरसीसी में तब्दील हो गया. इसके बाद 2011 में जनार्दन यादव के ही पड़ोसी श्रीराम यादव सड़क से सटाकर मकान बना लिया. मामला यहां तक तो सब कुछ ठीक था, इधर अचानक श्रीराम यादव के मन में क्या आया कि अचानक बीते 14 मई को वे मकान के आगे बारजा निकालने की कोशिश की.

इस पर जनार्दन यादव के पुत्र अजय यादव ने डायल 112 नंबर पर कॉल किया, इसके बाद मामले की शिकायत एसडीएम बेल्थरारोड से की. जिस पर बेल्थरारोड ने तहसीलदार के साथ-साथ थानाध्यक्ष को आदेशित किया कि सड़क के उपर अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए तत्काल इसे रोका जाए.

इसके बाद जनार्दन यादव का आरोप है केि उनको मोबाइल  नंबर से  कॉल करके गृह विभाग से उन्हें नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी दी गयी. अभी मामले शिकायत चल ही रही थी कि आरोप है कि श्रीराम यादव ने पुलिस को मिलाकर आखिरकार बीते 21 मई को बारजा निकाल कर अवैध निर्माण करा ही लिया.

आरोप यह भी है कि श्रीराम यादव ने आठ वर्ष पुरानी बिना बारजे की मकान में सड़क की ओर बारजा निकाला है. जनार्दन यादव का कहना है कि उन्हें अब गृह विभाग से फोन पर सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि आपका मकान रोड के इस पार है और श्रीराम का मकान रोड के उस पार, वे कुछ भी करें आपको क्या प्राब्लम है, ज्यादा विरोध मत कीजिए वरना सस्पेंड हो जाएंगे.

वहीँ जब इस मामले को लेकर  डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि हेड कांस्टेबिल के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है और उन्हें सस्पेंड की धमकी मिली है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago