नगर पंचायत अध्यक्ष ने पेश की मिसाल, दिखाया सत्ता में रहकर इस तरह किया जाता है काम

बेल्थरा रोड डेस्क : बलिया जिले में सबसे चर्चित नगर पंचायत अध्यक्ष अपने काम से जिले के लोगों का दिल जीत रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन की मार झेल रहे बलिया के लोगों के लिए बिल्थरा रोड के आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता फरिश्ता बनकर सामने आए हैं।

वो ज़िले के तमाम असहाय लोगों की बढ़- चढ़कर मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने काम से एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। जिसकी चर्चा विपक्षी पार्टी के लोग भी दबी जुबान में कर रहे हैं।

दिनेश कुमार गुप्ता ने लॉकडाउन से बेहाल लोगों के लिए अपने इलाके में दो हज़ार से ज्यादा राहत पैकेट्स बांटे हैं। गरीबों की मदद के लिए उन्होंने सहायता धनराशि भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के  इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी की  हैं।

दिनेश कुमार ने अपने इस राहत कार्य में समाज के लगभग तमाम  श्रमिक तबकों का ख्याल रखा है। उन्होंने उन फेरी वालों के लिए भी राशन का इंतजाम किया है, जिनका काम लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया। वहीं प्रवासी मज़दूरों की बात की जाए तो चेयरमैन ने उनके लिए भोजन का इंतजाम किया है और बेघर मज़दूरों के लिए अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ चेयरमैन ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों के लिए ग्लव्स, मास्क, सनेटाइजर और कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया है । चेयरमैन द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड को दवा छिड़क कर सेनिटाइज भी कराया जा रहा है।

अपने इस राहत कार्य में उन्होंने ज़िले के कई माननीय सदस्यों को भी जोड़ा है। जिसमें अधिशासी अभियंता, अपर अभियंता, सभी वार्डों के सभासद और कई कारोबारी शामिल हैं। चेयरमैन इन सभी के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

दिनेश कुमार गुप्ता का ये राहत कार्य सिर्फ बलिया तक ही सीमित नहीं है, उन्होंने समस्त देश की सेवा के भाव से प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 1 लाख 11 हज़ार रुपए का योगदान किया है।

दिनेश कुमार की तारीफ़ करते हुए समाजिक कार्यकर्ता मोईद अहमद बताते हैं की ‘दिनेश ने बतौर चेयरमैन पहले कार्यकाल के दौरान बहोत काम कराया। उन्होंने बताया कि उस दौरान इलाक़े की कोई ऐसी गली नहीं थी, जिसे चेयरमैन ने पक्का ना कराया हो। बिजली की समस्या का भी बेहतरीन ढंग से निदान किया लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद शायद पैसे की कमी चलते वो इलाक़े में उतना ज़्यादा काम नहीं करा सके जितना होना चाहिये था।’

कौन हैं दिनेश कुमार गुप्ता?

इतिहास में ग्रेजुएट दिनेश कुमार गुप्ता बिल्थरा रोड के आदर्श नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वो लगातार दूसरी बार यहाँ से अध्यक्ष बने हैं। पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था, जिसके बाद 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए।

राजनीति में आने से पहले ही वो समाज सेवा का काम करते रहे हैं। उनके मुताबिक़, वो राजनीति में समाज सेवा के भाव से ही आए हैं। उनकी छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच उनकी अच्छी पैठ मनी जाती है। दिनेश कुमार गुप्ता को क्रिकेट और योगा से भी काफ़ी लगाव है।

(इस रिपोर्ट को जीशान के सहयोग से तैयार किया गया है) 

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

39 minutes ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

23 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

23 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago