बलिया- एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रहे कयास को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह सपा में ही हैं और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हमारे नेता हैं। उन्होंने आगे कहा की बाबा चंद्रशेखर के समय से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निजी संबंध हैं। उनसे मुलाकात का यह मतलब नहीं है कि वह भाजपा में जाने वाले हैं। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से नहीं देखना चाहिए।
बलिया के फतेहबहादुर सिंह कांप्लेक्स में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी पप्पू सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे सपा से ही विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा मजबूत हो रही है।
भाजपा के लिए बड़ी चुनौती सपा ही है। कांग्रेस को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि प्रियंका क्षमतावान नेता हैं। वह जनता के बीच लगातार रहकर काम कर रही हैं। जनता के बीच रहने वाला ही करिश्मा करता है।
कहा कि हाल के दिनों में मोदी सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है। लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि देश चलाने के लिए आर्थिक हितों की उपेक्षा नही की जा सकती। लॉकडाउन खोला जाना परिस्थितियों के अनुसार सही कदम है। उन्होंने 20 लाख करोड़ के पैकेज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों की भी सराहना की।
लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस की ओर से की जा रही भाजपा सरकार की आलोचना पर कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में राजनैतिक बात करना व राजनीति करना सही नहीं है। राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल जी को बताना चाहिए कि देश को इस समय क्या करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर के सपा से त्यागपत्र देने व भाजपा में शामिल होने के बाद से कयासबाजी हो रही थी कि पप्पू सिंह भी भाजपा में शीघ्र शामिल हो जायेंगे। इनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद इस कयासबाजी को काफी बल भी मिला था।
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…