बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


सिकन्दरपुर/बांसडीह. जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोथ अंतर्गत फलपुरवा गांव निवासी बृजेश राम 50 पुत्र स्व जमुना राम रविवार की शाम अपने घर पर पंखा लगा रहे थे कि इसबीच बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.

 

बांसडीह प्रतिनिधि के अनुसार:
कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में रविवार की देररात बिजली की करेंट लगने से एक बीस वर्षीय युवती की मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. खेवसर निवासी मंगलदेव राम की पुत्री रेनु उम्र 20 वर्ष बल्ब जलाने के लिये स्विच आन करने गई तो वहां खुले तार की जद में आ गयी. खुले तार के टच होने से पूरे शरीर मे करेंट उत्तर गया. रेनु वहीं गिर गई, परिजनों ने किसी तरह तार छुड़वाया, लेकिन तब तक कुमारी रेनू की मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय प्रशासन को दूर भाष से दिए. मौके पर पहुंचे तहसीलदार गुलाब चंद्रा व कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने शव को कब्जे में ले अंत परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago