बलिया
बलिया- ऐसे स्कूलों पर नहीं बनेगे सेंटर, पास होना है तो शुरू कर दें मेहनत, नकलविहीन होगी परीक्षा !
बलिया: बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की ओर से निर्धारित मानक पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल जिन 240 विद्यालयों को सेंटर बनाया जाना है, एसडीएम के नेतृत्व में बनी तहसील स्तरीय टीम एक-एक स्कूल को चेक करेगी। शासन के मानक के अनुसार जो नहीं मिलेगा, उस विद्यालय पर भी केंद्र नहीं बनेगा। इसके अलावा जहां बाहरी प्रान्त के छात्रों की संख्या ज्यादा होगी उन विद्यालयों पर भी तगड़ी निगहबानी होगी।
पास होना है तो शुरू कर दें मेहनत, नकलविहीन होगी परीक्षा
डीआईओएस ब्रजेश मिश्र ने भी स्पष्ट कर दिया है कि इस बार नकल की हर सम्भावनाओं को समाप्त कर दिया जाएगा। नकल करने या कराने का प्रयास भी किसी ने किया तो उस पर विभागीय के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी। इसलिए छात्र-छात्राएं भी अभी से मेहनत करना शुरू कर दें। बोर्ड परीक्षा पास करना है तो उसका एकमात्र सहारा पढ़ाई ही है। बाहरी छात्र भी अगर सिर्फ नकल के भरोसे ही यहां नामांकन कराए होंगे तो वे जान लें कि इस बार सख्त माहौल में नकलविहीन परीक्षा होगी। नकल की सोच मन में लेकर आएं ही नहीं तो बेहतर होगा। जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य, डीआईओएस आफिस के अतुल कुमार, संजय यादव, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
कौशल विकास मिशन कमेटी की बैठक
बलिया: कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कौशल विकास मिशन कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही ने कहा कि हम सबका यह प्रयास हो कि जिले के अधिक से अधिक युवा किसी न किसी तकनीकी क्षेत्र में कुशल हों। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन से सम्बंधित पूछताछ आईटीआई प्रिंसिपल से की। मिशन के तहत चल रहे कुछ केंद्र संचालकों से जरूरी जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत जिले में जो केंद्र चलते हैं, उनका समय-समय पर निरीक्षण भी होता रहे।
बैठक में सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि बहुत जल्द जलजीवन मिशन में 12 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जानी है। इसमें इलेक्ट्रिशियन व फीटर ट्रेड वालों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कौशल विकास मिशन व पेयजल स्वच्छता मिशन के सौजन्य से यह ट्रेंनिग दी जाएगी। कमेटी के सदस्य के रूप में सीए ईश्वरन, नेहरू युवा केन्द्र के शलभ उपाध्याय व केंद्र संचालक मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


