बलिया
बलिया सीडीओ बोले- ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारता है नेहरु युवा केंद्र
बलिया डेस्क : नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक व युवा सप्ताह समारोह का समापन मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन की अध्यक्षता में हुआ। युवा सप्ताह कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में रसडा विकास खंड की सहाबलपुर की टीम प्रथम, स्वच्छता कार्यक्रम प्रतियोगिता में भगिनी निवेदिता की टीम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना टीडी कालेज की टीम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही।
कौशल प्रदर्शनी में पन्दह ब्लॉक की वंदना भारती प्रथम स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सौरभ पांडे प्रथम स्थान पर रहे। इन सभी प्रतिभागियों को सीडीओ ने पुरस्कार दिया।
आज #बलिया_के_कलेक्ट्रेट_सभागार में #CATCH_THE_RAIN अभियान की शुरुवात बलिया केC,D,Oश्री विपिन जैन जी वDFOश्रद्धा यादव जी द्वारा कीगई,मुख्यरूप से Dyo @atul_sharma05 जी DPO-@SalabhU जिला खेल अधिकारी अतुल सिन्हा डॉoअपराजिता उपाध्याय इत्यादि लोग उपस्थितरहे। @dmballia @cleanganganmcg pic.twitter.com/Cs2Qs2NkmI
— Nehru Yuva Kendra Ballia (@nykballia) January 19, 2021
सीडीओ ने कहा कि चुनौतियों के बीच अगर युवा लक्ष्य बनाकर चले तो मंजिल जरूर मिलेगी। जीवन में धैर्य व साहस की नितांत आवश्यकता है। ‘कैच द रेन’ अभियान पर उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल के बिना जीवन अधूरा है। आज सबके लिए जल संचयन बहुत जरूरी है।
इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जनांदोलन बनाना होगा। कहा, नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण परिवेश के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कराता है। डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि आज का युवा अपनी उलझन छोड़कर राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी उर्जा का प्रयोग करें, तभी हमारा देश मजबूत तथा स्वावलंबी होगा। पौधारोपण अभियान में नेहरू युवा केंद्र के सेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
कैच द रेन के बारे में उन्होंने बतलाया कि यह कार्यक्रम प्रथम चरण में जनपद के पांच विकास खण्डों के 50 गांवों में जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। इससे पहले जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ,जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा आदि थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


