बलिया- दीवार गिरने से महिला की मौत का मामला, लापरवाह लेखपाल निलंबित

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद लेखपाल की लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की गई। जहां लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत के बाद लेखपाल जांच करने के लिए पहुंचा। जबकि मृतका के घर जाकर जांच करने के निर्देश लेखपाल को दिए थे। बावजूद लेखपाल ने निर्देश की अनदेखी की। जिसके चलते लेखपाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। बता दें कि भारी बारिश के बाद हादसा होने से महिला की मौत हो गई थी।इस मामले में लेखपाल की लापरवाही सामने आने पर सख्ती से कार्रवाई की गई है। 

दरअसल रसड़ा क्षेत्र के ग्राम सभा संवरूपुर में बुधवार की सुबह कच्ची दीवार गिरने हादसा हो गया था। जहां दीवार के मलबे में दबकर महिला परसुतनी देवी की मौत हो गई थी। वहीं उसके पति और नाती घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकालकर सभी को सीएचसी रसड़ा पहुँचाया था। जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। और उसके पति की गंभीर स्थित को देखते है जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।जहां फिर घायल का इलाज जारी है।

मामले में संबंधित लेखपाल चतुरी सिंह द्वारा मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी रसड़ा प्रभुदायाल ने लेटी में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल को निलंबित किए जाने की जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि निर्देश के बावजूद लेखपाल द्वारा मृतिका के घर पहुंचकर जांच न करना और कार्य में भारी लापरवाही बरते जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago