बीजेपी में कार्यकर्ता ही प्रेरणास्रोत, प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियों ने तेज कर दी है। बीजेपी भी मतदाताओं से संवाद करने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। इसी कड़ी में बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रबुद्ध सम्मलेन का आयोजन किया गया। सिकंदरपुर के जूनियर हाई स्कूल के सभागार में आयोजित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को याद किया। और पिछली सरकारों को भी आड़े हाथ लिया। इसके अलावा सांसद रवींद्र कुशवाह और विधायक संजय यादव ने प्रदेश सरकार की तारीफ करने के साथ ही पिछली सरकार की नाकामी गिनाई। और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहे। जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरूआत की। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने एक-एक कार्यकर्ता को पार्टी का प्रेरणास्रोत मानकर काम करती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का त्याग और बलिदान हर कार्यकर्ता के रग-रग में ऊर्जा प्रवाहित करता है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि देश और समाज की भलाई के लिये खुद ही सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और उन्हें लाभान्वित कराने में भी योगदान दें। मोर्य ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में, चाहे वह देश हो या प्रदेश, जनता खुशहाल है, किसान खुशहाल हैं। रोजगार के बड़े-बड़े अवसर उपलब्ध हुए हैं, वहीं पिछली सरकारों में सारी सुविधाएं जनता के सामने आने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।

कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर प्रकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया गया है। चाहे वह आवास की योजना हो, चाहे रोजगार की हो, चाहे पेंशन की हो। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में इन योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राज धारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, विधानसभा प्रभारी योगेंद्र नाथ राय, रवि राय, अक्षय लाल यादव, गणेश सोनी, प्रयाग चौहान, चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago