UP में भारी बारिश के चलते इतने दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, CM योगी का निर्देश

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते योगी सरकार ने दो दिन स्कूल-कॉलेजों बंद रखने का फैसला किया है। इस तरह बलिया समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार सहित तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। सीएम ने कहा कि इस आपदा के चलते जिलों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराने का आदेश दिया है। सीएम ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार जनता के साथ है। हर संभव मदद की जा रही है। राहतकार्य लगातार जारी है। सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि कई जिलों में तो लगातार दो दिन यानी 48 घंटे से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। उन्होंने अगले 02 दिन 17 और 18 सितम्बर 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। बलिया समेत पूरे प्रदेश में रविवार सहित दिन 3 तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जल जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago