Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- सपा कार्यकर्ताओं के गा’ली वाले वीडियो पर भाजपा पहुची SP के दरबार

Published

on

बलिया। वर्तमान समय में राजनीति में तमाम दांव-पेंच और हथकंडो के साथ ही अमर्यादित भाषा और टिप्पणियां भी खूब चलन में है।जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम आने के बाद भी बलिया में पार्टियों के बीच तकरार जारी है।इसी क्रम में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के मंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी के लिए अभ द्र भाषा के प्रयोग करने के लिए भाजपा के लोगों ने बलिया के कप्तान को तहरीर सौंपा है। भाजपा ने पत्र के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान के समय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री आनंद चौधरी व उनके

पिता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने सूचना देकर अपने हजारों समर्थकों एवं अप रा’धिक प्र’वृत्ति के लोगों को इंटर कॉलेज चौराहा एवं जिला पंचायत परिसर के अगल-बगल इकट्ठा कराया था। जहां ये लोग लाठी,डंडे एवं अस’लहे से लैस होकर दिन भर सड़क पर तां’डव करते रहे, जिससे अरा जक’ता एवं द हश’त की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। चुनाव परिणाम के पश्चात विजयी प्रत्याशी आनंद चौधरी द्वारा विजय जुलूस निकाला गया जहां सैकड़ों उप’द्रवि’यों के द्वारा नारेबाजी की जाती रही।इस नारेबाजी के दौरान भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विशेष रूप से प्रदेश सरकार के

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेंद्र तिवारी जी को संबोधित करते हुए मां,बहन ,बेटी की गालियां दी गई जिससे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी है। उप’द्रवि’यों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं को’विड प्रोटोकॉल का उलंघन करते हुए जमावड़ा एवं विजय जुलूस भी निकाला गया।विजय जुलूस के दौरान नेताओं को संबोधित कर अ’भद्र भाषा के प्रयोग से उनके मान-सम्मान की हानि हुई है साथ ही राजनीतिक गरीमा को भी ठेस पहुंची है। लेकिन उक्त घटना के दौरान पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय और उदासीन रवैया से आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं में गंभीर रोष

व्याप्त है। यदि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें तत्काल गिर’फ्ता’र नहीं करती है,तो जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति भंग की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। इस मामले में जिला कप्तान को तहरीर देने के मौके पर मुख्य रूप से नकुल चौब, विनोद शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू,लड्डू सिंह, मदन राजभर, मनोज सिंह, अजय कुमार सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!