featured
बलिया- प्रशासन ने धीरेंद्र का मकान गिराने का फरमान किया था जारी, लेकिन विधायक ने…
बलिया । योगी सरकार में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को गिरफ्तारी व हिरासत का अंतर ही मालूम नहीं है । इसके अलावा बलिया के दुर्जनपुर कांड में हाथरस कांड की पुनरावृत्ति होते होते बच गई। प्रदेश शासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने हाथरस कांड की तर्ज पर तड़के ही मृतक के अंतिम संस्कार के लिये जमकर दबाव बनाया, लेकिन हाथरस कांड में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई को देख चुके स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने तड़के अंतिम संस्कार करने से हाथ खड़ा कर लिया।
अजब नौकरशाही- योगी सरकार में नौकरशाही की भी अजीब स्थिति है । रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में कल सरकारी सस्ते गल्ले के राशन की दुकान के आवंटन के दौरान हुए बवाल में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जिला प्रशासन के आला अधिकारी के बयान से यही स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को गिरफ्तारी व हिरासत का अंतर ही मालूम नहीं है।
पुलिस वाले भी असमंजस में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त कदम के बाद आज अपर पुलिस महानिदेशक ब्रज भूषण घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जानकारी दी कि रेवती कांड के मामले में पुलिस के हत्थे अभी तक सिर्फ मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का भाई नरेंद्र प्रताप ही आ सका है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ आज सुबह से ही सिर्फ यह बयान दे रहे हैं कि इस कांड में कोई आरोपी गिरफ्तार नही हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की पुष्टि की।
डीएम ने पूरी कर दी सारी कसर- दूसरी तरफ जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने आज सुबह से ही मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं । नरेन्द्र प्रताप की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बयान दिया कि 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों के बयान में विरोधाभास के कारण मीडिया से जुड़े लोगों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
यहां भी थी अंतिम संस्कार की तैयारी- रेवती कांड में मृतक के अंतिम संस्कार के मामले ने प्रदेश शासन के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार रेवती कांड के सरगर्म होने व इसको लेकर राजनैतिक प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतक का रात्रि समय अथवा तड़के ही अंतिम संस्कार करने का जमकर दबाव बनाया। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए।
हाथरस कांड में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज से सहमे पुलिस अधिकारियों ने रात्रि समय व तड़के अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया । पुलिस अधिकारी अपने एक वरिष्ठ अधिकारी के एक निर्देश को लेकर भी असहज हो गए।
मकान जमींदोज कराने भी पहुंच गए- कल रात्रि पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । मुख्यमंत्री के सख्त तेवर को देखते हुए इस वरिष्ठ अधिकारी ने रात्रि समय ही कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू का मकान जे सी बी से जमींदोज कराने का फरमान जारी कर दिया।
इसकी भनक बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को लग गई। भाजपा विधायक सिंह ने इस कार्रवाई पर सख्त एतराज जताया तथा जमींदोज कार्य में शामिल सरकारी कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दे दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यू टर्न ले लिया तथा मुख्य आरोपी के मकान को ध्वस्त कराने के निर्णय को टाल दिया।
विधायक के रुख से भाजपा की फजीहत- रेवती कांड में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के कारण भाजपा बैक फुट पर आ गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने रेवती कांड के मुख्य आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने की खबर समाचार चैनलों पर चलने के बाद बयान दिया कि धीरेंद्र प्रताप भाजपा में किसी पद पर नहीं हैं।
उधर भाजपा विधायक सिंह ने कल ही जानकारी दे दी कि आरोपी दल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसको लेकर भाजपा विधायक को जब आड़े हाथों लिया जाने लगा तो भाजपा विधायक ने धीरेंद्र को भाजपा का समर्थक बता दिया। इसके बाद वह आज खुलकर सामने आ गए।
उन्होंने आज बोल दिया कि धीरेंद्र ने आत्म रक्षा में गोली मारी है अन्यथा उनके परिवार व सहयोगी दर्जन भर लोग मार दिये गए होते। भाजपा विधायक के इस रुख के कारण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इस मसले पर भाजपा का पक्ष रखने वाले नेताओं को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
अनूप कुमार हेमंकर
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा




