Uncategorized
बलिया-पुलिस से बीजेपी नेता ने दिखाई दबंगई, वीडियो हुआ वायरल
बलिया डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद भाजपा नेता अपनी दबंगई दिखाने में कोई कोरकसर नही छोड़ रहे हैं। चितबड़ागांव में भाजपा के एक नेता का ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल मामला यह है कि जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट मोटर साइकिल का चालान करने को लेकर भाजपा के एक नेता द्वारा पुलिस के एक उप निरीक्षक से दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेता के विरुद्ध आज सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
चितबड़ागांव थाना के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक मुरारी मिश्रा की शिकायत पर भाजपा के स्थानीय नेता विवेक सिंह कौशिक व दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चितबड़ागांव थाना में आज भारतीय दंड संहिता की धारा 332 व 353 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा को आज प्रकरण की जानकारी होने के बाद आननफानन में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई ।
बताते हैं कि भाजपा नेता कौशिक पूर्व में फेफना थाना प्रभारी रहे शशि मौली पांडेय से भी उलझ चुका है। पांडेय ने इसको लेकर पुलिस की रोजनामचा में टिप्पणी भी अंकित किया था । कौशिक के विरुद्ध बलिया शहर कोतवाली में कई मुकदमे भी दर्ज होने की बात सामने आ रही है । चितबड़ागांव में पुलिस उप निरीक्षक से दबंगई दिखाने के मामले में घटना के दो दिन बाद मुकदमा दर्ज होने से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवालिया निशान लगाये जा रहे हैं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।








