Connect with us

बलिया स्पेशल

उभाव पुलिस पर बड़ा आरोप, लोगों ने किया तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन !

Published

on

बीते दिनों बेल्थरा रोड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में रमेश पटेल पुत्र स्वर्गीय भोला पटेल अपने ही मकान में मृत पाया गया । सूचना पाकर आए पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के मृत्य शरीर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मृतक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया तथा मृतक की पत्नी सोमारी देवी द्वारा थाना उभाव को लिखित तहरीर दिए जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई ।

जिस के उपरांत पुलिस अधीक्षक बलिया को उक्त प्रकरण में सूचित किया गया था एवं ग्राम के लोगों ने उच्चस्तरीय जांच मांग की गई थी । किंतु हत्या के एक माह बाद भी ना तो FIR दर्ज हो सका और ना ही कोई सकारात्मक करवाएगी ही की गई । जिसके कारण क्षेत्र की जनता के अंदर व्यापक आक्रोश है पुलिस प्रशासन के रवैए को देखते हुए भारत आजाद पार्टी द्वारा पूर्व मैं उक्त संबंध में ऊंचा अधिकारियों एवं शासन तक पत्र के माध्यम से सूचित किया गया।

फिर भी आज स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मौन राव कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल प्रकरण को निरंतर दबाने का प्रयास करता रहा।  जिसके कारण क्षेत्रीय जनता के अंदर व्याप्त आक्रोश अब एक आंदोलन का रूप ले रहा है । आज दिनांक 5 जून को तहसील मुख्यालय बेल्थरा रोड पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से जन आंदोलन किया गया । उक्त प्रकरण के पर्दाफाश एवं दोषियों पर कार्रवाई होने तक या आंदोलन जारी रहेगा।

इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा नहीं हुआ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा उभाव थाना पर गंभीर आरोप लगाए कहां की बगैर पैसा लिए कोई बात नहीं होती धरना प्रदर्शन उपस्थित रहे पंकज पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल बलिया स्वतंत्र पटेल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारत आजाद पार्टी मोहन मद्धेशिया नेता अपना दल शिव कुमार पासवान ग्राम प्रधान भरत पटेल हीरामन पटेल राम बदन पटेल प्रकाश उमेश अवधेश राम भवन राम शब्द धनंजय पटेल विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर अपना दल एवं काफी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद रमेश हत्याकांड का पर्दाफाश नारे लगते रहे विनोद कुमार मानव ने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन SDM महोदय को सौंपा गया मुख्य मांगे रहे रमेश पटेल हत्याकांड प्रकरण कि सर्वप्रथम FIR दर्ज किया जाए दूसरा उपयुक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच टीम द्वारा जांच कराई जाए रमेश हत्याकांड प्रकरण का शीघ्र पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

साभार- AKA- संजीव कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!