बलिया स्पेशल
श्रद्धा के साथ निकला महावीरी झंडा जुलू’स, मुस्लि’मों ने पेश की एक’ता और भाई’चारे की मिसा’ल
बिल्थरारोड– नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की गई, जुलूस में मुस्लिम धर्म के लोग भी शामिल थे।

जुलूस मे हाथी, घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, गानों के धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे।

हिन्दू -मुस्लिम एकता– महावीरी झण्डा जुलूस के दौरान खास बात ये रही कि मुस्लिम समुदाय द्वारा शानदार स्वागत किया गया। हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की हर साल की तरह इस बार भी मिसाल पेश की गई । मुस्लिम युवकों ने जामा मस्जिद के सामने जुलूस में आये लोगो के लिए मिठाई के साथ पानी पिलाने और शर्बत बाटने का भी इंतेज़ाम किया था ।

युवाओं में छाई मायूसी– महावीरी झण्डा जुलूस में हाइकोर्ट के आदेश के बाद डीजे नही बजने से कुछ युवाओं में मायूसी छायी रही। महावीरी झण्डा समिति द्वारा सुबह में ट्राली पर डीजे बांधकर तैयार किया गया था लेकिन इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी होने पर तुरन्त पहुंचकर हाईकोर्ट के आदेश को सुनाते हुई डीजे बजने पर रोक लगा दी। इसके बाद डीजे के धुन पर थिरकने वाले युवाओं में मायूसी छा गयी। जिसके चलते जुलूस में युवाओं की सहभागिता कम देखने को मिली।

प्रसाशन रहा मुस्तैद– झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। जुलूस मे एहतियात के तौर पर इलाके के सभी अधिकारी जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे भ्रमण करते दिखे ।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


