बांसडीह
बलिया के दीनानाथ के घर बनने की कहानी है इंसानियत की मिसाल
आए दिन कई वजहों से हमारा भरोसा मानवता और इंसानियत पर से उठने लगता है। ऐसा अनुभव होता है मानो दुनिया स्वार्थ के चंगुल में बुरी तरह फंस चुकी है। जहां से निकल पाना अब लगभग नामुमकिन सा है। लेकिन कभी-कभार ऐसे कुछ उदाहरण हमारे सामने उभर कर आते हैं जो इंसानियत की जिंदा मिसाल साबित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है बलिया के लोगों ने। बलिया जिले के बांसडीह में दीनानाथ नाम के व्यक्ति का एक घर युवाओं ने अपनी मदद से बनवाई है।
बांसडीह में बलुई रामपुर नाम का एक गांव है। 56 साल के दीनानाथ बलुई रामपुर गांव के ही रहने वाले हैं। दीनानाथ गांव और आसपास के क्षेत्रों में मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। लेकिन मजदूरी इतनी ही मिल पाती है जिससे किसी तरह दो वक्त को चुल्हा जल सके। कोरोना महामारी के समय में दो सालों तक मजदूरी का काम भी पूरी तरह ठप ही रहा। जिसकी वजह स्थिति और भी बिगड़ गई।
आर्थिक तौर बेहद कमजोर दीनानाथ के पास सिर छुपाने को अपना पक्का मकान भी नहीं था। दीनानाथ अपने परिवार के साथ एक छोटी सी झोपड़ी में रहते थे। दीनानाथ के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। बेटी बड़ी है और घर का काम करती है। जबकि बेटा अपने पिता के साथ ही ईंट के भट्टे पर मजदूरी करने जाता है। 2017 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी बोन मैरो बीमारी की समस्या से पीड़ित थी।
बलुई रामपुर और बांसडीह के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। लगभग सभी वर्ग के लोगों ने योगदान देकर दीनानाथ के लिए एक पक्का मकान बनवाया। उनके मकान बनवाने में किसी ने बालू खरीदा। तो किसी ने ईंट। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार इस मकान के निर्माण में सहयोग किया। घर बन जाने के बाद पानी की व्यवस्था का सवाल आया। तब ओम साईं पाइप स्टोर के मालिक महेश ने हाथ बढ़ाया।
बलिया जिले के जापलीगंज के रहने वाले महेश ने दीनानाथ को एक मोटर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। 40 वर्षीय महेश हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जापलीगंज में ही उनकी हार्डवेयर की दुकान है। दीनानाथ के पास अब अपना घर भी है और पानी के लिए मोटर भी। दीनानाथ गांव वालों की इस मदद पर भावुक हैं।
featured
बलिया में स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध : बेरूआरबारी प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी!
बलिया। जनपद के बेरूआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्यकर्मी पीएचसी परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति अभद्र और अपमानजनक है। इसके अलावा केंद्र पर अनियमितता और कार्यस्थल पर मनमानी का माहौल है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को जिला स्तर पर तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। फिलहाल मामले को शांत कराने के लिए बातचीत की कोशिशें जारी हैं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
featured
कौन थे ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ जिन्हें आज उनकी पुण्यतिथि पर बलिया के लोग कर रहे याद !
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured5 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन


