बैरिया
बलिया: ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है, भाजपा विधायक का विवादित बयान
बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को प्रजातंत्र का आतंकवादी बता दिया है। भाजपा विधायक ने ओवैसी को जिन्ना का दूसरा रूप बता दिया। बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने हमेशा की तरह ही बेतुकी बयानबाजी की है।
बलिया जिले के बैरिया में अपने आवास पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्र सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर जुबानी हमला किया। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक सुरेंद्र सिंह ने यहां कहा कि “असदुद्दीन ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है। इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है। ओवैसी नाम के इस जिन्ना से लोगों को सावधान रहना चाहिए।”
असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयानबाजी करते हुए सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर को भी घेरे में ले लिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि “ओवैसी जिन्ना का दूसरा रूप है। अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर इस प्रजातांत्रिक जिन्ना ओवैसी की तारीफ कर रहे हैं।” जिन्ना, ओवैसी के बाद सुरेंद्र सिंह ने जवाहरलाल नेहरूऔर महात्मा गांधी को भी अपने कठघरे में खड़ा कर दिया।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि “देश को खंडित आजादी मिली थी। देश का बंटवारा गांधी और नेहरू की वजह से ही हुआ था।” उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेसी जितना कमजोर भारत छोड़कर गए थे आज पीएम मोदी जी भारत को उतना ही शक्तिशाली बना रहे हैं।”
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह आए दिन इस तरह की विवादित बयानबाजी करते रहते हैं। ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को लेकर भी ओछी टिप्पणी की थी। हाल ही में सुरेंद्र सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंसा से की थी। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि “हमने कोशिश की थी कि हमारे साथ रहकर उनका व्यवहार बदल जाएगा। लेकिन भैंसा की प्रवृत्ति होती है गंदगी में रहना।”
बैरिया
आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।
ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
बैरिया
मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक
बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।
अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।
खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।
featured
बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इन तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
बलिया में बैरिया विधानसभा के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अब से 3 ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जिन 3 ट्रेनों का ठहराव होगा, उसमें बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस, बरौनी – अम्बाला एक्सप्रेस और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी डिवीजन को इन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।
बता दें कि इन ट्रेनों के ठहराव की लागतार मांग हो रही थी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पत्र और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह के अनुरोध पर बलिया निवासी मुरादाबाद रेल मंडल केएडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से आज बैरिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इन ट्रेनों के ठहराव से अब बैरिया क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामवासियों को बहुत सुविधा होगी। अब रेलयात्री आसानी से सफर कर पाएंगे। ये तीनों ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, ऐसे में यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया2 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


