Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- CM योगी के आगमन को लेकर विरोध की आशंका, पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया

Published

on

बलिया। बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर बलिया पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजित सत्यम तिवारी के घर से पुलिस ने सुबह हिरासत में लेकर कर थाने भेज दिया। कांग्रेस नेता अभिजित सत्यम तिवारी ने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं, कि चाहे जितनी पुलिस घर भेजो या हमें जेल भेजो, लेकिन हमारे हौसले ना तोड़ पाओगे।उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह घर आकर थाने ले जाना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसा माहौल है। हम अपने क्षेत्र की समस्या को अवगत कराने के लिए घर से निकले ही थे योगी की पुलिस हमारे दरवाजे पर पहुची औऱ हमें गिरफ्तार कर लिया। क्या अब ऐसा समय आ गया है कि लोकतंत्र में हम अपनी बातों को अपने प्रदेश के मुखिया के सामने नही रख सकते। आज हम मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या की को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन हमें सरकार पुलिस द्वारा हमारे मूल अधिकारों का हनन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कई और पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेनी की

योजना बना रही है। वहीँ इस मामले पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आम जन व किसानों की आवाज उठाना भी अब कानूनी अपराध की श्रेणी में इस सरकार ने कर दिया है। जो भी आवाज उठाने की कोशिश कर रहे है उन्हें पुलिस द्वारा पकड़वाया जा रहा है। सरकार हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं पर अत्याचार कर रही ये सरासर लोकतंत्र की हत्या है। हम गिरफ्तारी से न रुकेंगे, न डरेंगे। जनता के लिए आखरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी।

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!