Connect with us

featured

बलिया- विवाद के बाद SDM ने लगाई मूर्ति अनावरण पर रोक, बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री को होना था शामिल !

Published

on

बलिया डेस्क : बैरिया में खाकी बाबा के मठिया की ज़मीन पर पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा की मूर्ति अनावरण का विरोध शुरु हो गया है। इलाके के लोगों ने सरकारी ज़मीन पर मूर्ति अनावरण पर आपत्ति दर्ज की है। जिसके बाद उपज़िलाधिकारी ने इसपर रोक लगा दी है।
उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने शासन एवं ज़िलाधिकारी को मूर्ति अनावरण पर रोक लगाने की लिखित सूचना भी भेजी है। उन्होंने कहा कि ये ज़मीन धार्मिक है, इसपर बिना अनुमति के राजनीतिक व्यक्ति की मूर्ति लगाया जाना उचित नहीं है। इस वजह से इस कार्यक्रम पर रोक लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को दे दी गई है। दरअसल, 25 जनवरी को पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम रखा गया था। ये कार्यक्रम शिवदयाल वर्मा की पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने रखा था। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति भा मांगी थी। लेकिन मूर्ति अनावरण के बारे में जब इलाके के लोगों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरु कर दिया और प्रशासन से इसे रोके जाने की मांग की।

जिसके बाद उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने लोगों के विरोध को देखते हुए इसपर रोक लगाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ये ज़मीन धार्मिक होने के साथ ही विवादित भी है और इसपर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। इसलिए इस ज़मीन पर किसी राजनीतिक व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करना उचित नहीं है।  इस मामले को लेकर उत्तर-प्रदेश की आरटीआई कार्यकर्ता और आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने ट्विटर पर एक ऑडियो भी शेयर किया है।

उन्होंने बलिया प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े को तत्काल रुकवाने की मांग भी की थी।  ऑडियो में बैरिया का रहने वाला रवि कुमार सिंह नाम का एक शख़्स मामले की जानकारी देता हुआ सुनाई दे रहा है। रवि कहते हैं कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा का बेटा शिवकुमार मंटन सरकारी ज़मीन पर जबरन मूर्ती लगा रहा है।

जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री 25 जनवरी को करेंगे।  उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह और इलाके के लोग प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि शिवदयाल वर्मा की पत्नी शांति देवी बीजेपी की नेता हैं।
रवि ने ये आरोप प्रशासन के मूर्ति अनावरण पर रोक के आदेश से पहले लगाए थे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शांति देवी जिनकी मूर्ति लगाना चाहती हैं, उनके ख़िलाफ़ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते उन्हें ज़िला बदर किया गया था। साथ ही उनपर मूर्ति चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

Published

on

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में 26 से 28 जून तक बलिया के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन होगा, जिसमें वाराणसी और लखनऊ से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों और जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य सेवा अभियान का उद्देश्य गांवों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में नेत्र, अस्थि, श्वास एवं सामान्य रोगों की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का पहला चरण 26 जून को करनई स्थित वृंदावन शिक्षण संस्थान, दूसरा 27 जून को रतसर स्थित डी.एस. मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा तीसरा 28 जून को सोहांव क्षेत्र के पिपरा कला स्थित प्रभा मंडपम में आयोजित किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

आयोजकों के अनुसार लखनऊ और वाराणसी के अनुभवी चिकित्सकों की टीम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करेगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी देगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।

डॉ. सुषमा शेखर ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जननायक चन्द्रशेखर के जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

Continue Reading

featured

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

Published

on

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है, जिसके बाद कई जिलों में प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच बलिया जिले में भी बिना मानकों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे सैकड़ों कोचिंग संस्थानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से लेकर बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया जैसी तहसीलों तक अनेक कोचिंग सेंटर संकरी गलियों, बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं, जहां न तो अग्निशमन उपकरण दिखाई देते हैं और न ही आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कोचिंग संस्थान क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अधिकांश भवनों में फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा मानकों की स्थिति की कभी जांच नहीं होती। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं।

लखनऊ हादसे के बाद कानपुर समेत कई जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और कई संस्थानों को सील भी किया गया है।

अब सवाल यह है कि क्या बलिया प्रशासन भी जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराएगा? क्या बिना मानक और बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच होगी? लखनऊ की त्रासदी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

(यह जनहित से जुड़ा विषय है। प्रशासन को जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और भवन मानकों की तत्काल जांच करानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से बचा जा सके।)

 

Continue Reading

featured

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

Published

on

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया।

गुरुवार की सुबह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दर्जनों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद जी एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

परीक्षा परिणाम में चैतन्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा अविरल तिवारी, रोहन गिरी, शिवराज चौहान, अनन्या सिंह, आस्था गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, भूमि सिंह एवं प्रिया मौर्य सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चैतन्य कुमार के पिता अनिल कुमार (प्रधानाचार्य, जूनियर हाई स्कूल नरही) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सजल शेखर तिवारी के पिता देवेश तिवारी को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!