Connect with us

बलिया स्पेशल

Ballia Exclusive- करोड़ों के घोटाले के आरोपी विदेश भागने की फिराक में

Published

on

बलिया डेस्क: गरीब और अल्प आय वर्ग वाली सूक्ष्म बीमा योजना में पौने दो लाख बीमाधारकों के करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये घोटाले के मामले में दो आरोपियोंको पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि मामले में एक बार बीडब्ल्यू और तीन बार एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। इसके बावजूद प‌ुलिस 82, 83 की कार्रवाई करने में हिलाहवाली कर रही है। उधर, सूत्रों की मानें तो आरोपी विदेश भागने की फिराक में हैं।

दो माह पहले सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया था कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही 82, 83 की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक कार्रवाई न होना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगा रहा है। नवंबर 2008 में पंजीकृत एनजीओ जीएसएसए ने मालगोदाम रोड पर कार्यालय खोला। यह संस्था बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण में पंजीकृत है। इसने सूक्ष्म बीमा कार्यालय मंडल गोरखपुर से जुड़कर कार्य शुरू किया।

संस्था के एजेंटों ने एलआईसी की सूक्ष्म बीमा की पालिसी जीवन मधुर, जीवन दीप, जीवन मंगल के नाम से मासिक किस्त और फिक्स्ड डिपाजिट के लिए रुपये जमा कराए। पहली किस्त को छोड़कर संस्था ने कोई भी किस्त गोरखपुर स्थित सूक्ष्म बीमा कार्यालय में जमा नहीं कराया। बीमा अवधि पूर्ण होने पर एमडी महावीर सिंह के हस्ताक्षर से सैकड़ों बीमाधारकों को बैंक आफ बड़ौदा के चेक दिए गए थे, जो बाउंस हो गए।

इसके बाद एजेंट अमरनाथ पांडेय ने 28 सितंतर 2018 को शहर कोतवाली में महावीर सिंह, इंद्रावती सिंह व पंकज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया। इसमें एक मां व दो बेटे शामिल हैं। पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से बीते 14 नवंबर 2018 को फेफना थाना क्षेत्र के सिंहाचवर से महावीर सिंह को गिरफ्तार किया। शेष दो आरोपी इंद्रावती सिंह व पंकज सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सिर्फ कोतवाली में ही नहीं, बल्कि जनपद के अलग-अलग थानों में कुल 28 मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं। इसके क्रम में शहर कोतवाली चार मुकदमों के साथ रसड़ा कोतवाली में तीन, सुखपुरा थाना में छह, दुबहर थाना चार, भीमपुरा थाने पांच में मुकदमा दर्ज है तथा नगरा थाने में छह मुकदमे पंजीकृत है।

ये सभी मुकदमा अलग-अलग एजेंटों द्वारा आरोपी इंद्रावती सिंह, महावीर सिंह, पंकज सिंह के खिलाफ किया गया है। वहीँ बलिया के एएसपी संजय कुमार के मुताबिक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो हम जल्द ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कराएंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!