बलिया स्पेशल
बलिया के आभाष बने GATE के ऑल इंडिया टॉपर, पहले ही प्रयास में रचा इतिहास
बलिया के आभाष राय ने Graduate Aptitute Test of Engineering (GATE) के एक्जाम में पहला स्थान हासिल किया है. आभाष बलिया के रहनेवाले हैं और उनके पिता किसान हैं. ऑल इंडिया टॉपर बनने के बाद आभाष ने कहा कि सहसा विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं ऑल इंडिया टॉपर हो गया हूँ.
आभाष ने बताया जब मुझे आईआईटी दिल्ली (IITDelhi) के डायरेक्टर का फोन आया और उन्होंने बधाई दी कि आपने Gate के परीक्षा में टॉप किया है तो मुझे विश्वास ही नही हुआ. मैं तकरीबन 2 मिनट तक कुछ बोल ही नहीं पाया. फिर उन्होंने कहा कि आधेघंटे के बाद ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का रिजल्ट जारी होगा, उसमें अपना नाम देख लेना. थोड़ी देर के बाद जबरिजल्ट आया तो मैंने देखा कि गेट की ऑल इंडिया इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मेरा पहला स्थान था. तब मुझे विश्वास हुआ.
NITPatna में फोर्थ ईयर के छात्र आभाष ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहते हैं. टॉप होने की जानकारी जब उनके साथ रहने वाले छात्रों को मिलीतो उन्होंने जमकर खुशियां मनाई. पहली बार में ही फ़र्स्ट रैंक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए आभाष ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी किवे टॉप 20 या टॉप 10 में होंगे लेकिन॒ रिजल्ट इतना बेहतर होगा यह उम्मीद न थी. इस बार गेट की परीक्षा को आईआईटी दिल्ली नेऑर्गनाइज किया था जिसमें अलग अलग ब्रांच का परीक्षा लिया गया. आभाष राय ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आल इंडिया टॉपकिया है. आभाष ने ये सफलता अपने पहले ही प्रयास में पा लिया.
आभाष राय बलिया के नारायणपुर के रहने वाले हैं. इनके पिता भूपेंद्र नाथ राय एक किसान है और मां हाउसवाइफ. आभाषने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई नारायणपुर बलिया में की. उसके बाद इनकी मां इनको और इनके भाई आलोक राय को लेकर पटना चलीआई और मां ने ही दोनों भाइयों पढ़ाया. पटना से इन्होंने दसवीं के बाद की पढ़ाई पूरी की. आभाष एनआईटी पटना से इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2016 से 2020 के छात्र हैं.
आभाष राय ने बताया कि उन्होंने गेट की परीक्षा की सफलता के लिए प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक की पढ़ाई की है गेट की परीक्षा में पासकरना और बेहतर रैंक लाना उनके लिए काफी जरूरी था क्योंकि वह एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पिता भूपेंद्र नाथ रायबलिया में रहकर खेती–बारी करते थे और इनकी पढ़ाई का खर्च वहां से भेजते थे. गेट में टॉप करने के बाद आभाष चाहते हैं कि उन उनकाप्लेसमेंट किसी गवर्नमेंट सेक्टर के किसी अच्छे कंपनी में हो जाए.
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


