बलिया- बिजली बिन बेहाल सुखपुरा के 70 हजार की आबादी, सिर्फ 2 घन्टे होती सप्लाई

बलिया में बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान है, इस मनमानी से विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा से जुड़े 32-33 गांवों की लगभग 70 हजार आबादी का हाल बेहाल है क्योंकि उपभोक्ताओं को मात्र एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होती है। जिसके विरोध में रविवार की शाम ग्राम प्रधान सुखपुरा अभिमन्यु चौहान के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन पर सैकड़ों युवाओं ने नाराजगी जताई।

नाराज युवाओं ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली बिन जनता परेशानी झेल रही है। कोई जिम्मेदार अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। केंद्र के अपर अभियंता का मोबाइल बंद रहता है। जो उपकेंद्र पर कभी दिखाई भी नहीं देते। ऐसे में उपभोक्ता शिकायत करें तो किससे करें। विद्युत आपूर्ति के बिना जल निगम सुखपुरा भी असहाय बन गया है। पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। आटा चक्की के बंद होने से रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। लोगों के इंवर्टर फेल हैं। मोबाइल चार्ज की जटिल समस्या हो गई है।

इतना ही नहीं व्यवस्था में सुधार न होने पर नाराज लोगों ने चेतावनी भी की, कहा कि विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago