बलियाः नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी 1.5 साल पहले ही हुई थी। मृतिका के परिजनों ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कसेसर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने अपनी लड़की नेहा की शादी स्थानीय संविदा कर्मचारी श्रवण कुमार के साथ दिसंबर 2020 में की थी। 25 वर्षीय नेहा ससुराल वालों के साथ मनियर कस्बे के बड़ी बाजार में रहती थी।

सोमवार सुबह नेहा ने फांसी लगा ली। घटना के बाद नेहा के सास-सुसर ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए थे और पति श्रवण शौचालय गया था। पति वापस लौटा तो देखा कि नेहा फंदे पर दुपट्टे से झूल रही है। जिसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और नेहा को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मायके पक्ष की उपस्थिति एवं सीओ बांसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की परिवार के लोगों से कुछ अनबन चल रही थी। 2 दिन पहले इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। मृतिका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने पति श्रवण कुमार एवं सास उर्मिला देवी के विरुद्ध एक लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago