बेलथरा रोड- बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार का एक मामला उजागर हुआ है। जहाँ त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत फर्ज़ी भुगतान का गंभीर आरोप लगाया गया है। पूरा मामला भीमपुरा थाने के शाहपुर ग्राम सभा का है। शाहपुर टिटिहा निवासी पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि ग्राम सभा शाहपुर (डीह) में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्राम सभा शाहपुर टिटिहा (डीह) धोबी काली स्थान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। जिसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। लेकिन कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने ग्राम सभा शाहपुर के दूसरे मौज में कार्य शुरुआत का बोर्ड लगा दिया।
इतना ही नहीं बोर्ड पर काम शुरू होने के साथ ही काम खत्म होने की तारीख भी लिखी है। साथ ही उन्होंने फर्जी भुगतान का आरोप भी लगाया है। मामले में आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने के साथ ही जल्द ही निर्माण कराने की मांग की गई है, हालांकि देखना होगा कि अब तक इस मांग को संज्ञान में लिया जाता है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…