बलिया स्पेशल
बलिया: शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क के साथ मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार, एसपी ने आरोपी से कान पकड़वाए!
बलिया डेस्क : बीते दिनों शिक्षा विभाग में तैनात दलित सीनियर क्लर्क के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर आज पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने ने प्रेस कांफ्रेंस की।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरोपी प्रबन्धक को जमकर फटकार लगाते हुए कान पकड़ने को भी कहा। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक टाडा ने बताया कि रसड़ा के ज़करिया गांव स्थित राम देव इंटर कॉलेज के प्रबंधक को निरीक्षक कार्यालय के सीनियर क्लर्क अनुरुद्ध आर्या के साथ मारपीट, धमकाना व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेज दिया है। प्रबंधक राकेश सिंह व पांच अज्ञात के खिलाफ एस सी/ एस टी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Dios ऑफिस बलिया में लिपिक के साथ हुए मारपीट के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया की बाईट।@Uppolice #UPPolice @adgzonevaranasi @digazamgarh @dmballia @bstvlive @News18UP @balliakhabar @BalliaKotwali pic.twitter.com/ouS5QG1tJM
— Ballia Police (@balliapolice) February 3, 2021
बता दें की कलर्क से मारपीट विडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश सिंह अपने साथियों के साथ ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचता है और वहां रखी मेज पर बैठ जाता है। इसके बाद वह सीनियर क्लर्क आर्या पर बरसने लगता है और थोड़ी देर बाद ही उनकी लात-घूसों से पिटाई शुरु कर देता है।
वहीँ इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी काफ़ी गुस्से में थे और कार्यालय के कर्मचारी तो कार्यालय के कैंपस में धरने पर बैठ गए थे। इन लोगों की मांग थी कि सीनियर क्लर्क आर्या पर हमला करने वाले राकेश सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


