बलिया
गैर-जिम्मेदाराना रवैया! : स्कूलों को गोद लेकर भूले बलिया के 125 अफसर, सुविधाएं देखने तक नहीं पहुचे
बलिया में बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारने की कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। जहां स्कूलों को गोद लेने वाले अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। सरकार के निर्देश पर जिले के 500 परिषदीय स्कूलों को 250 अधिकारियों ने दो-दो स्कूलों को गोद लिया। लेकिन करीब 125 अधिकारियों ने ही गोद लिए स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड विभाग को दिया। बाकी 125 अधिकारी गोद लिए स्कूलों में झांकने तक नहीं पहुंचे।
डीएम से लेकर ईओ तक शामिल- एक रिपोर्ट के मुताबिक परिषदीय स्कूलों को गोद लने वाले अधिकारियों की सूची में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीएसए, डीआईओएस के अलावा अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड पीडब्लूडी, खनन अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, परियोजना प्रबंधक भूमि सुधार निगम बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के अलावा सभी तहसीलदार, सभी ईओ आदि शामिल है।
बता दें अधिकारियों को स्कूल गोद देने का उद्देश्य स्कूल में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता और प्रबंधन का पता लगाने का था। अधिकारियों को विद्यालय में नामांकन की स्थिति, शिक्षक, विद्यार्थी की मासिक उपस्थिति, मिड डे मील की गुणवत्ता, बाल वाटिका निर्माण, शैक्षिक पल स्तर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, संसाधन और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, विद्यार्थियों के खातों के लिंक, उनमें यूनिफार्म, बैग और स्वेटर का पैसा पहुंचा या नहीं जैसे बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करनी थी।
जिले के चयनित 500 स्कूलों में 19 पैरामीटर के तहत कार्य कराए जाने हैं। जिन स्कूलों में नौ पैरामीटर तक कायाकल्प हुआ है, उसको 19 तक पूरा करना है। लेकिन कई अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया उजागर हुआ है। जिन्होंने सुधार तो दूर की बात स्कूलों की स्तिथि भी देखना जरूरी नहीं समझा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


