बैरिया
बलिया- विधायक सुरेंद्र सिंह का शर्म’नाक बयान, कहा- शासन के डं’डे से नहीं संस्कार से रुकेगा रे’प
बलिया डेस्क : अपने उटपटांग बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ रही रे’प की घटनाओं को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसी घटनाओं को शासन के डंडे से नहीं अच्छे संस्कारों से रोका जा सकता है।
चांदपुर में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर माता-पिता अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें तो बला’त्का’र की घट’नाओं को रोका जा सकता है। बलात्कार के मामलों में सरकार को ज़िम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब’ला’त्कार की घटनाओं को शासन के डं’डे से नहीं रोका जा सकता।
#WATCH Incidents like these can be stopped with help of good values, na shashan se na talwar se. All parents should teach their daughters good values. It's only the combination of govt & good values that can make country beautiful: Surendra Singh, BJP MLA from Ballia. #Hathras pic.twitter.com/47AmnGByA3
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
अगर सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे तब भी दु’ष्क’र्म की घट’नाएं नहीं रुकेंगी। विधायक ने ये बातें तब कहीं जब सूबे की योगी सरकार हाथरस ब’लात्का’र को लेकर चौतरफा घिरी हुई है। विपक्ष से लेकर मीडिया तक हाथरस की घटना को लेकर सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में विधायक ने अपनी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए संस्कार का सहारा लिया है।
उन्होंने हाथरस घटना में गैं’गरे’प के आरोपों को भी फ’र्ज़ी बताया है। उन्होंने कहा कि हाथ रस में रे’प नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पो’स्टमा’र्टम रि’पोर्ट से हो गई है। युवती के साथ मा’रपी’ट हुई है व उसकी ह’त्या हुई है। यह निंद’नीय घ’टना है। दो’षियों के ख़ि’लाफ़ कार्र’वाई भी होनी चाहिए।
विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां रे’प के अकसर मामलों को फर्ज़ी बताने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि दलित उ’त्पी’ड़न व महिला यौ’न उ’त्पी’ड़न का किसी पर भी फ’र्जी आ’रोप लगाकर किसी का जीवन नरक किया जा सकता है, जो सही नहीं है।
इस दौरान विधायक ने हा थर स कां’ड का विरोध कर रही विपक्षी पार्टियों पर भी ज़ोर दार हम’ला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने राजनैतिक फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दलित को या ब्राह्म’ण हो सबकी बेटी बेटी ही होती है। सबको सुर’क्षा व संर क्षा मिलनी चाहिए। लेकिन विपक्षी पार्टी अपने फायदे के लिए द’लित की बेटी कहकर समाज को बांटने में लगे हुए हैं।
हाथरस की बेटी के लिए आवाज़ उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर विधायक ने अ’भ’द्र टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि दोनों भाई बहन हो’टल बोतल के संस्कार वाले हैं, ये लाख कोशिश कर लें उत्तर प्रदेश की ज़मीन पर कांग्रेस स्थापित होने वाली नहीं है।
भाजपा के नेताओं के इसी ‘संस्कार’ की वजह से प्रदेश में बलात्कार की घटनाएँ बढ़ रही हैं। हम मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी अनुरोध करते हैं कि बलिया के इन विधायक @surendramlabjp को तुरंत बर्खास्त करें।#बैरिया_विधायक_को_बर्खास्त_करो @INCUttarPradesh pic.twitter.com/TArxyLAAbh
— Ballia Congress (@INCBallia) October 3, 2020
वहीँ विधायक का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है बलिया कांग्रेस ने सुरेन्द्र सिंह के बयान का विडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी से बैरिया विधायक को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।
बैरिया
आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।
ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
बैरिया
मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक
बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।
अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।
खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।
featured
बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इन तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
बलिया में बैरिया विधानसभा के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अब से 3 ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जिन 3 ट्रेनों का ठहराव होगा, उसमें बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस, बरौनी – अम्बाला एक्सप्रेस और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी डिवीजन को इन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।
बता दें कि इन ट्रेनों के ठहराव की लागतार मांग हो रही थी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पत्र और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह के अनुरोध पर बलिया निवासी मुरादाबाद रेल मंडल केएडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से आज बैरिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इन ट्रेनों के ठहराव से अब बैरिया क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामवासियों को बहुत सुविधा होगी। अब रेलयात्री आसानी से सफर कर पाएंगे। ये तीनों ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, ऐसे में यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया4 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां




