Uncategorized
अजान का हिन्दी में क्या मतलब होता है , अजान में क्या बोला जाता है / हिन्दू मुस्लिम सब देखे
आज की ये खबर हिन्दू और मुस्लिम सबके लिए ख़ास है क्योंकि आज की इस विडियो में हम आपको आजान का मतलब हिंदी में बताने वाले हैं आपको बता दें कि मस्जिद में नमाज़ पढने के लिए लोगो को बुलाने के लिए आजान दी जाती है आपको बता दें कि आजान का मतलब होता है कि पुकारना या घोषणा करना आपको बता दें कि इन्टरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गयी है लेकिन आज हम आपको एक नए सिरे से इस बारे में जानकारी देंगे.

एक बात और है समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आजान का गलत मतलब बता कर लोगो को बहकाते हैं और वो आजान के मतलब के नाम पर भ्रम फैलाते हैं लेकिन आज कि इस विडियो में हम आपको बता देंगे कि आजान का असली मतलब क्या होता है सबसे पहले आजान में अल्लाहू अकबर चार बार कहा जाता है जिसका मतलब होता है कि अल्लाह महान है और इसके बाद आजान में कहा जाता है कि मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं है.इसे दो बार कहा जाता है.

इसके बाद आजान में कहा जाता है कि मैं गवाही देता हूँ कि मोहम्मद सल्ला० अल्लाह के नबी हैं ये भी दो बार कहा जाता है इसके बाद कहा जाता है कि आओ नमाज़ की तरफ ये वाक्य भी दो बार कहा जाता है और इसके बाद कहा जाता है कि आओ कामयाबी की तरफ ये भी दो बार कहा जाता है इसके बाद कहा जाता है कि अल्लाह सबसे बड़ा है ये भी दो बार किया जाता है इसके बाद कहा जाता है कि लाइलाहाइल्लल्लाह जिसका मतलब होता है कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य नहीं है.

आपको बता दें कि आजान का गलत मतलब बता कर आजकल सोशल मीडिया पर लोगो को गुमराह किया जा रहा है और इस विडियो में यही बताने की कोशिश की गयी है कि आजान का मतलब बहुत अच्छा है और इसका गलत मतलब बताकर अब लोगो में इस्लाम के खिलाफ गलत फहमी फैलाई जा रही है … आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





