Uncategorized
बड़ी खबर : ATM कार्ड होने वाले है बंद, जानिये कैसे निकालेंगे अपना पैसा…
अगर आपका अकाउंट भी एसबीआई बैंक में है तो हम लाए हैं आपके लिए एसबीआई से जुड़ी एक बड़ी खबर ।दोस्तों आज कल एटीएम कार्ड रखना एक आम बात है लेकिन अगर हम आपसे कहे कि अब यह एटीएम कार्ड बंद होने वाला है तो शायद आप यह बात सुनकर परेशान हो जाएंगे ।क्योंकि आज की ज़िंदगी मे ATM हमारी खास आवश्यकताओं में से एक बन चुका है ।लेकिन दोस्तों यह बात भी सौ प्रतिशत सत्य है की एसबीआई ने एटीएम कार्ड को खत्म करने की योजना बना ली है।

एसबीआई बैंक एक ऐसी योजना बना रहा है जो यदि सफल हो गई तो प्लास्टिक के बने एटीएम कम डेबिट कार्ड का चलन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा । दोस्तों सूत्रों से खबर मिली है कि एसबीआई बैंक जल्द ही डिजिटल पेमेंट सिस्टम लाने की दिशा में काम कर रहा है और यदि एसबीआई का यह प्लान पूरी तरह से सक्सेसफुल रहा तो एटीएम पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।
इस बारे में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने स्वयं यह बात बताई है कि ” हमारी डेबिट कार्ड को चलन से बाहर करने की योजना है। हमें पूरा भरोसा है कि हम इसे खत्म कर सकते हैं” । उन्होंने यह भी कहा कि देश में 90 करोड़ डेबिट कार्ड और तीन करोड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। रजनीश कुमार ने बताया कि इस दिशा में काम करने में उनका YONO प्लेटफार्म उनकी मदद कर रहा है ।

दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि YONO इससे पहले कैश के साथ कार्डलेस एटीएम विड्रोल की सुविधा शुरू कर चुका है . इतना ही नहीं कैश विड्रॉल कि इस सुविधा को देशभर में 68000 एसबीआई एटीएम पर इस्तेमाल किया जा रहा है और एसबीआई इस सुविधा को 1000000 तक और बढ़ाना चाहता हैं।

एसबीआई बैंक का कहना है कि YONO के तहत ट्रांजैक्शन करना एटीएम एवं अन्य ट्रांजैक्शन के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होगा और इस प्रकार की ट्रांजैक्शन में स्क्रीनिंग और क्लोनिंग जैसा भी कोई खतरा नहीं होगा । सिर्फ इतना ही नहीं YONO प्लेटफॉर्म के जरिए दुकानों एवं मॉल में भी आसानी से कैश विड्रॉल किया जा सकता है । दोस्तों हर कोई डिजिटल इंडिया बनाने की पहल में लगा हुआ है और एसबीआई की तरफ से यह एक बड़ी पहल है इसके द्वारा हमें एटीएम के प्लास्टिक कार्ड से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा और हम कहीं भी और कभी भी कार्ड लेस विड्रॉल कर सकते हैं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured4 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured3 weeks agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया3 weeks agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
बलिया3 weeks agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured3 weeks agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?





