Uncategorized
बेटी के शादी के दिन भी ये काम करना नहीं भूले असदुद्दीन ओवैसी,देखकर हैरान रह जायेंगे आप
हैदराबाद से सांसद और सदर मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बेटी की शादी के बावजूद मुसलमानों को एक ऐसा पैगाम दिया है जिसे देख कर हर तरफ असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ हो रही है . बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी सुर्खियों में है शादी के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने अपने अमल से एक ऐसा पैगाम दिया है जो काबिले तारीफ है . जैसे ही मगरिब की नमाज का वक्त हुआ असदुद्दीन ओवैसी सभी के बीच नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए . जहां एक तरफ लोग शादी में मजबूर थे वहीं दूसरी तरफ जनाब असदुद्दीन ओवैसी ने मगरिब की नमाज अदा की .
असदुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी में तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर भी शामिल हुए और ओवैसी के दामाद को बुके पेश कर बधाई दी . मुख्यमंत्री के अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के गवर्नर ने भी असदुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी में शिरकत की और बधाइयां दी . शुक्रवार शाम को नवाब बरकत आलम खा की बारात बड़ी धूमधाम से निकली . सफेद mercedes-benz में बैठकर शादी खाना पहुंचे नवाब बरकत आलम था .

शादी समारोह में जैसे ही नमाज का वक्त हुआ मगरिब की नमाज का वक्त देख असदुद्दीन ओवैसी ने सारी भीड़ को छोड़कर नमाज के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने सभी के बीच शादी खाना में मगरिब की नमाज अदा की . ओवैसी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसके साथ लिखा हुआ है कि मुसलमानों को इस से पायदान हासिल करना चाहिए कि नमाज को किसी भी हाल में ही नहीं छोड़ना चाहिए .

इस पूरे मंजर को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी ओवैसी की नमाज पढ़ती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है . नीचे दिए वीडियो में आप साफ देख सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी नमाज अदा कर रहे हैं.देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश6 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





