19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार भी ये दिवस पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री के बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डीएम रवींद्र कुमार व एसपी एस आनंद के साथ बलिदान दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बलिदान दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि बलिया के लिए 19 अगस्त का दिन गौरवशाली है। 1942 में इसी दिन बागी बलिया के सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत देकर ब्रिटिश हुकुमत से लोहा लेते हुए जिला कारागार का दरवाजा खोल, जेल मे बंद अपने साथी क्रांतिकारियों को आजाद कराया था। तब बलिया 14 दिनों के लिए आजाद हुआ था।
आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विद्रोही तेवरों की वजह से ही बलिया को बागी बलिया भी कहा जाता है। चाहे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात हो या फिर उनसे लोहा लेने की, महर्षि भृगु की धरा के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और देश की आजादी से पांच साल पहले ही आजाद भारत माता का दर्शन कर लिया। बागी बलिया के सपूतों ने न सिर्फ ब्रिटिश सरकार को उखाड़ने का काम किया, बल्कि बलिया को राष्ट्र घोषित कर यहां एक समानांतर सरकार भी बनाई, जिसका नाम रखा गया स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र। हालांकि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकी।
उन्होंने कहा कि बागी बलिया चित्तू पांडे की अगुवाई में 19 अगस्त 1942 को आजाद घोषित हो गया था। क्रांतिवीरों की याद में बलिया बलिदान दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष बलिया बलिदान दिवस के विशेष आयोजन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंत्री ने पुलिस लाइन ग्राउंड व जिला जेल परिसर का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…