बलिया से महिला समेत 5 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। इन नक्सलियों को उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने इन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया जब सभी नक्सली बसंतपुर गांव में मुखौटा संगठनों के जरिए अपने नक्सली संगठन का विस्तार करने और पूर्वांचल में गतिविधियां बढ़ाने के लिए एक झोपड़ी में गोपनीय बैठक कर रहे थे।
इनके कब्जे से नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, एक नाइन एमएम पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। छापेमारी में जो नक्सली पकड़ाए हैं उनमें तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा, लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत और विनोद साहनी शामिल है।
एटीएस के मुताबिक सीपीआई (माओवादी) नक्सली संगठन के गोपनीय रूप से यूपी, बिहार और झारखंड के बार्डर के जिलों में नक्सली गतिविधियों का विस्तार करने की सूचना मिल रही थी। यह लोग मुखौटा संगठनों के माध्यम से देश के अंदर ही सशस्त्र विद्रोह खड़ा करने की तैयारी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि ये सबसे हार्डकोर नक्सली हैं। ये सरकार के खिलाफ बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिले में 15 वर्ष बाद नक्सली गतिविधि से प्रशासनिक महकमे में हलचल मची है। अभी टीम की ओर से जांच का सिलसिला जारी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…