Categories: बलिया

बलियाः जमुना राम महाविद्यालय में हुआ युवा संवाद भारत कार्यक्रम, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हुए शामिल

बलिया के चितबड़ागांव के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “युवा संवाद भारत@2047” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पहुंचे।

उन्होंने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद द्वारा सांसद को माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषारनंद द्वारा कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर लल्लन सिंह को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से स्वागत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘पंच प्रण’- विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता – एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्य पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच युवा संवाद प्रस्तुत किया गया।

वीरेंद्र सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत हेतु दिए गए पंच प्रण मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो देश अपने विरासत को नमन नहीं करता वह विकसित नहीं हो सकता। मेरी माटी मेरा देश के तहत विरासत को संभालने का संकल्प लेना है तब जाकर के भारत विकासशील देश की श्रेणी में आ सकता है।

देश वृहद भारत एवं अखंड भारत का सपना देख रहा है इसलिए लोगों को मोटे अनाज को पैदा करने पर बल देना चाहिए और मोटे अनाज को प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के प्रायोजक समन्वयक नेहरू युवा केंद्र रविंद्र मोहन जी ने भी पंच प्रण को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर ललन सिंह ने भी अपने अभी भाषण में कहा कि आजादी के 100 वर्ष बाद भारत कैसा होगा युवाओं को इस बात का सपना देखना आवश्यक है। विधि के छात्र आर्यन राय ने पंच प्रण को पूरा करने हेतु युवाओं को आगे आने पर बल दिया ताकि हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में अपना स्थान बना सके।

डीएलएड की छात्रा स्वस्तिका ने भी कहा कि पंच प्रण द्वारा ही हम देश को विश्व पटल पर सबसे आगे कर सकते हैं। बीए की छात्रा गरिमा यादव ने भी अपनी भाव विभोर कविता प्रस्तुत की। विधि की छात्रा मधु सिंह डीएलएड की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता तथा विधि के छात्र सोनू गुप्ता ने भी नागरिक कर्तव्य की याद दिलाते हुए अधिकार और कर्तव्य साथ-साथ हमेशा याद करने पर बोल दिया। डीएलएड की छात्रा प्रिया गुप्ता ने भी अपने वक्तव्य में विकसित भारत के निर्माण पर पांच प्रण को बोल दिया। विधि के छात्राओं मनु यादव ने पंचप्राण को याद दिलाते हुए उसे आत्मसात करने पर बल दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago