Categories: बलिया

बलियाः नक्सली संगठनों को कौन देता है फंड, जांच करेगी ईडी

बलिया से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के महिला समेत 5 सदस्य गिरफ्तार होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नक्सली संगठनों को कौन पैसे देता है, इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगा। एटीएस के इस खुलासे के बाद राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की इंटेलिजेंस यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है।

ईडी के अधिकारी इस मामले में लिए एटीएस से जांच से संबंधित जानकारी जुटाने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर एटीएस की जांच में दायरे में बिहार सीमा पर स्थित जिलों के एक दर्जन जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, इन पर नक्सलियों की मदद करने का शक है। एटीएस की गिरफ्त में आए पांचों कथित नक्सलियों को रिमांड पर देने के लिए कोर्ट से अनुरोध किया गया है, जिस पर शुक्रवार को फैसला आएगा।

बता दें कि सभी नक्सली बसंतपुर गांव से गिरफ्तार हुए हैं। ये मुखौटा संगठनों के जरिए अपने नक्सली संगठन का विस्तार करने और पूर्वांचल में गतिविधियां बढ़ाने के लिए एक झोपड़ी में गोपनीय बैठक कर रहे थे। इनके कब्जे से नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, एक नाइन एमएम पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। छापेमारी में जो नक्सली पकड़ाए हैं उनमें तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा, लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत और विनोद साहनी शामिल है।

एटीएस की पूछताछ में तारा देवी ने बताया कि वह वर्ष 2005 से भाकपा (माओवादी) संगठन के महिला दस्ते की सदस्य है। पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य प्रमोद मिश्रा व संदीप यादव के इशारे पर उसने बिहार में कई घटनाओं को अंजाम दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago