बलियाः सिकंदरपुर सीएचसी के VIP वार्ड में नहीं चलते पंखे, मरीज और तीमारदार परेशान

उत्तर प्रदेश की सरकार जहां पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाल फैलाने की बात करती है, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं होने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल बदहाल है। बलिया के सिकंदरपुर तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। फर्स्ट रेफरल यूनिट कहे जाने वाले इस अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर को वीआईपी वार्ड में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों को हाथ पंखा से हवा करते हुए देखा गया।

अब जब वीआईपी वार्ड की ये हालत है तो अन्य वार्डों की हालत आप समझ सकते हैं। वीआईपी वार्ड में 8 बेड लगे हुए हैं। इस वार्ड में कुल 4 पंखे की जगह दी गई है, लेकिन 2 पंखे लगाए गए हैं। ये पंखे भी नहीं चलते। यही नहीं वार्ड में लाइट और जनरेटर चलने के बाद एलईडी बल्ब जलता है, लेकिन पंखा नहीं चलता।

सिवान कला गांव निवासी सुनील गुप्ता ने बताया है कि मैं अपने चाचा को यहां पर इलाज कराने के लिए लाया हूं, यहां पर जनरेटर तो चल रहा है लाइट जल रही है मगर पंखे नहीं चल रहे हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया से अपील किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का निरीक्षण करें जिससे मरीजों को हो रही समस्याओं का निवारण हो सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago