Categories: बलिया

सरकार ने जारी की अच्छे काम करने वाले डीएम की रैंकिंग, बलिया डीएम को मिली 22वीं रैंक

बलियाः प्रदेश सरकार ने अच्छे काम करने वाले डीएम की रैंकिंग जारी की है। इसमें बलरामपुर समेत 12 जिलों के डीएम अच्छा काम कर रहे हैं। काम के मामले में सबसे पीछे अयोध्या के डीएम हैं।

जुलाई माह की रैंकिंग में बलिया के डीएम को 22वीं रैंक मिली है। जौनपुर और आजमगढ़ के डीएम को 46वीं, मऊ और वाराणसी के डीएम को 61वीं रैंक हासिल हुई है। पीलीभीत, सोनभद्र, गौतमबुद्धनगर, हमीरपुर, भदोही और बलरामपुर के डीएम को 128 अंक मिले हैं। फर्रूखाबाद और रामपुर के डीएम के 73वां और 74वां स्थान मिला है।

प्रदेश सरकार हर माह सभी जिलाधिकारी के कामकाज के आधार पर रैंकिंग देती है। इसमें जनता की समस्याओं के समाधान का स्तर और विकास कार्यों की प्रगति समेत तमाम बिंदु शामिल होते हैं। कुल 130 अंकों के पूर्णाक में से नंबर दिए जाते हैं। इस रैंकिंग में जहां सहकारिता विभाग अव्वल आया है, यहाँ नियोजन विभाग सबसे निचले पायदान पर रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago