बलियाः गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ CRPF जवान का अंतिम संस्कार, बिलख उठा पूरा गांव

बलियाः बैरिया के कुंवर टोला निवासी सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात पैृतक आवास पहुंचा। इस दौरान जवान के शव को देखकर पूरा गांव बिलख उठा।

तिरंगे में लिपटे लाल को साथी जवानों ने वाहन से अपने कंधों पर उतारा तो सभी की आंखे नम हो गई। मंगलवार को पचरुखिया गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि दूसरे नंबर के बेटे दिनेश ने दी।

बता दें कि 50 वर्षीय उमाशंकर राम कुंवर टोला निवासी थे। वे सीआरपीएफ के 34वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी कुछ दिन पहले तबीयत अचानक खराब हो गई। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 13 अगस्त की रात को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही विभागीय कार्यवाही पूरी कर शव को पैतृक गांव लाया गया।

सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान साथी रात करीब डेढ़ बजे शव लेकर पैतृक आवास पहुंचे। इसके बाद कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी व बेटों का रोकर बुरा हाल था। रात वहीं गुज़ारने के बाद साथ आये जवान परिजनों व ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 7.30 बजे गंगा घाट पहुंचे। वहां गार्ड ऑफ आनर के साथ साथी को अंतिम विदायी दी गयी। मुखाग्नि बेटे दिनेश ने दी।

इस मौके पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लक्ष्मी राम, बैरिया चौकी इंचार्ज परमानंद द्विवेदी, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, अजीत सिंह, एसके सिंह, ओम नरायन, संजय कुमार सिंह आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago