Uncategorized
अंजना ओम कश्यप का पाक पत्रकार मोना आलम की इस बात पर खौला खून… देखिये विडियो.
14 फरवरी को पुलवामा अटैक के बाद देश के न्यूज़ चैनल पर अक्सर डिबेट होती हुई नजर आ रही है। दोस्तों इसी बीच एक डिबेट के दौरान अंजना ओम कश्यप के साथ पाकिस्तान की पत्रकार मोना आलम भी जुड़ी हुई थी जिसके बाद मोना आलम ने कुछ ऐसी बातें कहीं की अंजना ओम कश्यप गुस्से में लाल हो गयी और उन्होंने यह कह दिया कि आपकी बात बिल्कुल बेहूदा है जिसके बाद मोना अलम को भी गुस्सा आया और उन्होंने अंजना ओम कश्यप को कहा कि आपको क्या हक है कि आप मेरी बातों को बेहूदा कह दे इस बात को लेकर उन दोनों में तीखी नोकझोंक हुई।

दरअसल बात ये है कि अंजना ओम कश्यप ने कहा कि सवालिया निशान लगा हुआ है मोना आलम जी और इमरान खान का बार-बार यह सबूत मांगना आपको भी समझ मे आ रहा होगा कि ये एक बैमानी है उन्होंने कहा कि मौलाना मसूद अजहर को पाकिस्तान ने झोली में छुपा कर रखा है। इसके जवाब में मोना आलम ने कहा कि अगर आपके पास सबूत है.

तो हमारे पास भी सबूत है और यहां पर हम फैसला नहीं कर सकते फैसला जज का काम होता है। जिसके बाद अंजना ओम कश्यप ने कहा कि कितनी बेहूदगी की बात आप कर रही है मोना अलम जी इसमें मोना आलम भी गुस्से में आ गई और कहने लगी की जो बात आपको हजम नहीं हो रही है वह भी दुखी हो गए और आप कौन होती हैं हम पर सवाल उठाने वाले आप कौन होती हैं हमारी बातों को बेतुकी कहने वाली।

आपको बता दें कि जब से कश्मीर में हमला हुआ तबसे राजनीति के साथ-साथ टीवी न्यूज़ चैनल पर भी ये मुद्दा छाया हुआ है और टीवी न्यूज़ चैनल पर इस हमले को लेकर जमकर बहस जारी है उसी सिलसिले में पाकिस्तान के भी पत्रकारों को लाइन पर लिया जा रहा है और जमकर बहस हो रही है इस बहस में अंजना ओम्कश्यप ने आगे कहा कि.आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 day agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





