Connect with us

featured

कोरोना की लहर के बीच कल बलिया के 940 ग्राम पंचायतों में 25 लाख 36 हजार मतदाता करेंगे मतदान

Published

on

बलिया। कोरोना की लहर के बीच जिले में तृतीय चरण में 26 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को पोलिग बूथों पर मतदान कर्मी व जवानों कमान संभाल लिया। पूरे दिन जनपद के 17 ब्लाकों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। कर्मचारी बैलेट पेपर संग बैलेट बाक्स की तैयारी करने में लगे रहे।

शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के जवान भी पुलिस लाइन से अपनी-अपनी ड्यूटी स्थल पहुंच गए हैं।  14६० मतदान केंद्र पर ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए मत डाले जाएंगे। इसके लिए लगभग 12 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों को अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों पर लगाया जाएगा। कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने से प्रशासन की दिक्कतें बढ़ गई है। कुल मिलाकर 940 ग्राम पंचायतों में कुल 2536827 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सीयर ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 94
मतदान केंद्र की  संख्या: 138
मतदानस्थलों की संख्या: 335
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 1160
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 118
जिला पंचायतों की संख्या: 5
मतदाताओं की संख्या: 208285

विज्ञापन

बैरिया ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 30
मतदान केंद्र की  संख्या: 62
मतदानस्थलों की संख्या: 206
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 422
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 73
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 133997
पंदह ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 45
मतदान केंद्र की  संख्या: 85
मतदानस्थलों की संख्या: 203
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 563
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 74
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 135207

बांसडीह ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 58
मतदान केंद्र की  संख्या: 78
मतदानस्थलों की संख्या: 205
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 740
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 81
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 134294

बेरूआरबारी ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 38
मतदान केंद्र की  संख्या: 58
मतदानस्थलों की संख्या: 163
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 502
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 63
जिला पंचायतों की संख्या: 2
मतदाताओं की संख्या: 107702

गड़वार ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 63
मतदान केंद्र की  संख्या: 74
मतदानस्थलों की संख्या: 188
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 787
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 74
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 126507

सोहांव  ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 56
मतदान केंद्र की  संख्या: 83
मतदानस्थलों की संख्या: 233
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 714
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 83
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 14341

नवानगर ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 50
मतदान केंद्र की  संख्या: 104
मतदानस्थलों की संख्या: 264
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 642
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 79
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 144432

नगरा ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 94
मतदान केंद्र की  संख्या: 127
मतदानस्थलों की संख्या: 342
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 1204
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 126
जिला पंचायतों की संख्या: 5
मतदाताओं की संख्या: 219393

चिलकहर ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 66
मतदान केंद्र की  संख्या: 104
मतदानस्थलों की संख्या: 245
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 838
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 91
जिला पंचायतों की संख्या: 4
मतदाताओं की संख्या: 155903

रसड़ा ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 74
मतदान केंद्र की  संख्या: 92
मतदानस्थलों की संख्या: 238
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 953
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 100
जिला पंचायतों की संख्या: 4
मतदाताओं की संख्या: 172616

दुबहर ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 59
मतदान केंद्र की  संख्या: 83
मतदानस्थलों की संख्या: 253
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 745
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 92
जिला पंचायतों की संख्या: 4
मतदाताओं की संख्या: 161877

बेलहरी ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 31
मतदान केंद्र की  संख्या: 56
मतदानस्थलों की संख्या: 178
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 521
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 65
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 119324

हनुमानगंज ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 58
मतदान केंद्र की  संख्या: 86
मतदानस्थलों की संख्या: 283
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 786
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 103
जिला पंचायतों की संख्या: 4
मतदाताओं की संख्या: 284922

मनियर ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 47
मतदान केंद्र की  संख्या: 71
मतदानस्थलों की संख्या: 188
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 615
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 69
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 124507

मुरली छपरा ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 25
मतदान केंद्र की  संख्या: 72
मतदानस्थलों की संख्या: 187
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 345
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 73
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 136212

रेवती ब्लाक 
ग्राम पंचायत की संख्या: 51
मतदान केंद्र की  संख्या: 86
मतदानस्थलों की संख्या: 209
ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या: 663
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या: 77
जिला पंचायतों की संख्या: 3
मतदाताओं की संख्या: 128333

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!