बलिया
आलोक सिंह ने किया ब्लॉक प्रमुख कार्यालय का लोकार्पण, बोले- विकास बने सीयर की पहचान
बलियाः शुक्रवार का दिन सीयर ब्लॉक के लिए शुभ रहा। विजयदशमी के अवसर पर यहां ब्लॉक प्रमुख कार्यालय का लोकार्पण किया गया। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने फीता काटकर व मुख्य दरवाजे पर नारियल फोड़ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकापर्ण कार्य की शुरुआत की।
साथ ही इस दौरान मौजूद रहे खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ आलोक कुमार सिंह ने विभिन्न विकासकार्यों को देखा और लोकार्पण किया। सीयर को सौगात देते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत तुरतीपार में पंचायत भवन का व सामुदायिक शौचालय ,ग्राम पंचायत राजपुर में मुख्य पिच रोड से लालजी सिंह के दरवाजे तक( स्व बच्चा सिंह मार्ग) सीसी रोड ,रामपुर कानून गोयान गाधीं बाजार में प्रकाश के लिए सोलर लाईट ,ग्राम पंचायत मोलनापुर में सुरेश सिंह के दरवाजे से डिहबाबा के स्थान तक इन्टर लाकिंग कार्य , ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर (तारनपुर) में जयगोबिन्द सिंह के खेत के पास पुल का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान आलोक कुमार सिंह ने ऐसी घोषणा की जिससे ब्लॉकवासियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अपनी घोषणा में मोलनापुर में शमशान घाट से खलिहान होते हुए शैयर बाबा स्थाल तक आर सीसी रोड बनाने की बात कही। साथ ही विकास को सर्वोपरि करार देते हुए कहा कि 94 ग्राम पंचायत में कोई भी ग्राम पंचायत विकास के मामले में अछुता नहीं रहेगा और जहाँ भी कार्य होगी, गुणवत्ता पर बिशेष ध्यान रहेगा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आलोक कुमार का फोकस विकास पर रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिले में ही नहीं प्रदेश में सीयर ब्लॉक की पहचान विकास के नाम पर हो। यही मेरा लक्ष्य है। विजयदशमी के पवित्र पावन पर्व पर सभी क्षेत्र वासियों का हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ईरफान, दानिश भाई, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान, विश्राम सिंह ,विनय सिंह ,कल्याण सिंह , पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह, दिपक सिंह, ध्रुव सिंह ,BDC मुन्ना,रामाशंकर सिंह, प्रवीण प्रकाश प्रधान प्रतिनिधि अखोप,आनंद सिंह (छोटू ),अभिषेक सिंह( सोनू ), राजीव सिंह (टिलु,) ताबीस, जयसिंह, संन्तोष यादव, कर्मवीर सिंह ,मनोज सिंह, चन्दन,ओंकार सिंह, रोशन सिंह ,सत्येंद्र शर्मा ,रामचंद्र यादव ,धीरेंद्र, आदि और वहीं ग्राम पंचायत मोलनापुर में प्रधान लल्लन पटेल, यशवन्त सिंह, बिरेंद्र सिंह, अनन्त सिंह, सुरेश सिंह, ब्रहमदेव सिंह, बिनोद सिंह, संजीव कुमार सिंह (गुडडु) राजीव सिंह (मुन्ना) देवेंद्र सिंह, छटठु चौरसिया, संतोष पटेल, रितेश सिंह, सरल आदि मौजूद रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


