Connect with us

उत्तर प्रदेश

सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें 10 महत्वपूर्ण बातें !

Published

on

लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया।

सपा ने अपने घोषणा पत्र में समाजवादी पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे विजन डॉक्यूमेंट बताया। अखिलेश ने ढाई करोड़ से अधिक संपत्ति वालों पर दो फीसद का अतिरिक्त टैक्स लगाने, जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया है। अखिलेश ने सामाजिक न्याय के लिए जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि देश के 10 फीसद सामान्य वर्ग के लोग 60 फीसद राष्ट्रीय संपत्ति पर काबिज हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने इस बार अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बनाने से रोकने के लिए सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का रास्ता निकाला है। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है।

हम सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के विचार के साथ हम चुनाव में उतरे हैं। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की।

अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अमीरी-गरीबी की खाई बेहद गहरी हो चुकी है। हम सभी वर्गों के हितों का खयाल रखेंगे। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन  नई दिशा- एक नई उम्मीद के साथ हमने लक्ष्य तय किये है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिना प्राइमरी एजुकेशन को ठीक किये कुछ सही नहीं हो सकता। देश में जीएसटी लागू होने से व्यापारियों का नुकसान हुआ है।

नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

घोषणा पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन को जनता के बीच ले जाने का काम इस किताब के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे दल की विचारधारा के क्या विचार हों उसको लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

आज अमीरी-गरीबी की खाई इतनी ज्यादा हो गई है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। देश में चुनाव अपनी गति से चल रहा है। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन जनता से सीधा संवाद कर रहा है। बिना सामाजिक न्याय के गरीबी के खिलाफ लड़ाई एक धोखा है। केंद्र की सरकार बेरोजगारी के आंकड़े छुपा रही है। बिना इसको बताए देश ख़ुशहाली के रास्ते पर नहीं जा सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सेना में अहीर रेजिमेंट बने। उन्होंने कहा कि यूपी ने कई प्रधानमंत्री दिये हैं। अगर यूपी से इस बार भी कोई पीएम बनेगा तो मुझे बड़ी खुशी होगी। जिस सवाल को भाजपा उठा रही है वो बता दे कि आतंकवादी को जहाज में बैठाकर किसने छोड़ा था।

बच्चे पढ़ाई में बहुत पैसे खर्च करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। भाजपा को कोई जानकरी नहीं, सिर्फ लोगों को धोखा देना आता है। हमने जो काम किया वही हमारी विश्वसनीयता है। अखिलेश यादव ने कहा कि बिना प्राइमरी एजुकेशन को ठीक किये कुछ सही नहीं हो सकता।

देश में जीएसटी लागू होने से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

Published

on

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

featured

PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार

Published

on

बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।

गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।

यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!